पत्नी मायके से नहीं आई तो ससुराल में लगा दी आग, पंचायत से लेकर पुलिस तक परेशान
Telangana News: मायके से पत्नी के साथ नहीं आने पर गुस्साए युवक ने ससुराल में आग लगा दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
- Written By: रंजन कुमार
तेलंगाना में ससुराल में युवक ने लगाई आग। इमेज-एआई
Telangana Latest News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मायके से पत्नी के नहीं आने पर नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर अपनी ससुराल में आग लगी दी। आग फैलते घर के लोग जल्द पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए। घटना बाद युवक मौके से तुरंत फरार हो गया। यह घटना जिले के नियमपेट मंडल की है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
निजामपेट गांव के पिटलम बलैया की बेटी सायव्वाकी की शादी करीब 15 साल पहले रवि के साथ हुई थी। इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं। रवि शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर पत्नी के साथ आए दिन झगड़ा करता है। इस कारण से कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। महिला गुस्से में आकर अपने मायके चली आई है।
गुस्साए युवक ने सुसराल में लगा दी आग
इस मामले पर बड़ों की मौजूदगी में पंचायत की बैठक भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बीते गुरुवार रात को रवि अपनी ससुराल गया, जहां ससुराल वालों से अपनी पत्नी को तुरंत साथ भेजने को लेकर बहस करने लगा। ससुराल वालों ने अपन बेटी को रवि के साथ भेजने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर युवक ने अपने साथ लाए हुए पेट्रोल को घर पर डालकर आग लगा दी।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
दामाद के खिलाफ दर्ज करा दी शिकायत
घर के सामान जल गए। आग फैलते ही घर के लोग तत्काल पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। इस बीच युवक मौके से तुरंत फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी के सामने दामाद के सिर में मारी गोली, मौत के बाद 13 लोगों पर केस दर्ज
पंचायत और पुलिस की हिदायत के बाद भी नहीं सुधरा
पीड़ित परिवार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच के विवाद को लेकर पंचायती भी हो चुकी है। पहले भी स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पंचायत और पुलिस के काफी समझाने के बाद भी आरोपी दामाद अपनी जिद पर अड़ा है। वह पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए अक्सर ससुराल आकर हंगामे करता है। ससुराल के लोगों के साथ विवाद करना और कई तरह की धमकियां भी देता रहता है।
