Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वीरेंद्र सहवाग के भाई पर गिरी गाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों का है मामला

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केल चल रहा है। ये केस बद्दी की कंपनी श्री नैना प्लास्टिक ने किया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Mar 07, 2025 | 08:22 AM

वीरेंद्र सहवाग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भाई पर गाज गिरी है। उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चेक बाउंस के मामले में चंडीगढ़ की पीओ सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद को कोर्ट में पेश किया, जहां उनके वकील ने जमानत के लिए याचिका दायर की है।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केल चल रहा है। ये केस बद्दी की कंपनी श्री नैना प्लास्टिक ने दिल्ली की जाल्टा फूड एंड बेवरेजेस और उनके तीन डायरेक्टर्स विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा के खिलाफ किया हुआ है।

बतौर आरोपी कोर्ट में पेश

इस केस में कोर्ट ने पिछले साल विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा को बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होने के लिए समन दिया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट के समनिंग ऑर्डर के खिलाफ सेशंस कोर्ट में रिवीजन पिटीशन फाइल कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

शादी समारोह से चोरी हुई बाइक, 3 घंटे में बरामद दो आरोपी गिरफ्तार, भातकुली पुलिस की कार्रवाई

अमरावती में प्लॉट खरीद-बिक्री के नाम पर 38 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी

सोलापुर में गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए रचा युवती ने प्लान

Rajasthan-Mumbai Drug Link: अमरावती में MD रैकेट का खुलासा, 2.3 किलो से ज्यादा MD जब्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मेरा कोई लेना देना नहीं…

इस मामले में सहवाग के भाई विनोद का कहना है कि उन्हें आरोपी बनाए जाने का फैसला गलत है। वे इस कंपनी में न तो डायरेक्टर हैं और न ही इंप्लॉई। उनका कंपनी के डे टू डे अफेयर्स में भी कोई लेना देना नहीं हैं। वहीं विनोद की जमानत का चंडीगढ़ पुलिस ने विरोधी किया है।

क्या है पूरा मामला?

मामले की बात करें तो श्री नैना प्लास्टिक कंपनी के वकील विकास सागर ने बताया कि जाल्टा कंपनी ने उनकी कंपनी को कुछ सामग्री सप्लाई करने का ऑर्डर दिया था। यह सामग्री करीब 7 करोड़ रुपए की थी। इसके बदले में जाल्टा कंपनी ने जून 2018 में शिकायतकर्ता कंपनी को एक-एक करोड़ के 7 बैंक चेक दिए। लेकिन जब शिकायतकर्ता कंपनी ने ये चेक खाते में जमा किए तो फंड की कमी के कारण वे बाउंस हो गए।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चेक बाउंस का केस

जिसके बाद शिकायतकर्ता कंपनी ने जाल्टा कंपनी को इसकी सूचना दी। लेकिन दो महीने बाद भी जब चेक क्लियर नहीं हुए तो कंपनी और डायरेक्टर्स के खिलाफ लीगल नोटिस दिया गया और 15 दिन के अंदर भुगतान की मांग की गई। लीगल नोटिस के बाद भी जब कंपनी ने भुगतान नहीं किया तो उन्होंने चेक बाउंस का केस दर्ज करा दिया।

Virender sehwag brother vinod arrested by chandigarh police in cheque bounce case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 08:21 AM

Topics:  

  • Cheque Bounce Case
  • Crime
  • Virender Sehwag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.