UP ATS के हत्थे चढ़ा खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी मंगत सिंह, 30 साल से थी तलाश
उत्तर प्रदेश एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। 30 साल से पुलिस को आतंकी मंगत की तलाश थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। टीम उसे गाजियाबाद लाकर पूछताछ कर रही है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह को गिरफ्तार किया
लखनऊ: पहलगाम हमले के बाद से आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश की ATS को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने बुधवार देर रात एक खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा और गाजियाबाद की टीम ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है।
खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह की तलाश पुलिस को 30 साल से थी। वह तब से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में टीमें लगाई थीं। आरोपी मंगत सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने मंगत की तलाश में अपने मुखबिर भी लगा रखे थे।
अमृतसर में मंगा को ATS ने दबोचा
उत्तर प्रदेश एटीएस काफी दिनोें से मंगा सिंह की तलाश में थी। इस बीच उसे सूचना मिली कि मंगत सिंह अमृतसर के टिम्मोवाल गांव में छिपा हुआ है। इसपर एटीएस ने अमृतसर में जाकर छापामारी की ओर मंगा को गिरफ्तार कर लिया। टीम मंगत सिंह को गाजियाबाद लेकर आई है। अब उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
आज से पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू; प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन बिल पर टिकी सबकी नजरें, विपक्ष भी तैयार
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
1995 में जमानत पर रिहा होने के बाद से था फरार
मंगत सिंह वर्ष 1995 से फरार चल रहा था। उसे पहले 1993 में पुलिस ने पकड़ा था। दो साल बेल मिलने के बाद वह बाहर आया और फिर फरार हो गया। 30 साल से उसकी तलाश में दबिश दी जा रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आतंकी मंगत सिंह पंजाब के खतदिया का रहने वाला है। कई दिन वह गाजियाबाद के कवि नगर में भी छिपकर रहा, लेकिन भनक नहीं लगी। मंगा के खिलाफ हत्या, हत्या की धमकी देना और भय फैलाने जैसे कई मामले दर्ज हैं।
क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मंगा का भाई खालिस्तान कमांडो फोर्स का चीफ था
मंगत सिंह का भाई संगत भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। वह खालिस्तान कमांडो फोर्स का चीफ था। संगत पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। मंगत को टाडा समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस आरोपी से कई मामलों को लेकर पूछताछ करेगी।
