पुणे में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, मदद के लिए चीखता रहा शख्स, तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस ने बचाई जान
Pune Businessman Kidnapping: पुणे में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बिजनेसमैन का अपहरण कर लिया। पीड़ित मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा।
- Written By: आकाश मसने
पुणे में कारोबारी का अपहरण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad Businessman Kidnapping Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के भीड़भाड़ वाले इलाके में कुछ बदमाशों ने एक स्थानीय व्यवसायी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अपराधी बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
मदद के लिए चिल्लाता रहा पीड़ित
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किडनैपर्स ने बीच सड़क पर कारोबारी को जबरन अपनी गाड़ी में खींचने की कोशिश की। पीड़ित शख्स खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था और लगातार मदद के लिए गुहार लगा रहा था। हैरान करने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद कई लोग इस पूरी वारदात को केवल देखते रहे और कुछ लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर अपराधियों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।
50 लाख की फिरौती का था प्लान
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किडनैपर्स ने कारोबारी को छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की मोटी फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था और उनका मकसद कम समय में बड़ी रकम वसूलना था।
सम्बंधित ख़बरें
नसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
‘मासूम से दरिंदगी करने वाले हत्यारे को मिलेगी फांसी’, CM फडणवीस का ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
पुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra: DCP Shivaji Pawar says, “Yesterday, between 5:00 and 6:00 PM, this incident was reported at Kaivadi Police Station. A businessman was kidnapped, and a ransom of ₹50 lakh was demanded…” pic.twitter.com/3InSXzvDP4 — IANS (@ians_india) March 10, 2026
यह भी पढ़ें:- टेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
पुलिस ने जाल बिछाकर छुड़ाया
वारदात की सूचना मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की ‘गुंडा विरोधी पथक’ और एंटी एक्सटॉरशन सेल तुरंत एक्शन मोड में आ गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों के जाल की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत व्यवसायी को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस गैंग का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।
DCP शिवाजी पवार ने बताया कि साेमवार शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच, कैवाड़ी पुलिस स्टेशन में इस घटना की रिपोर्ट की गई। एक बिजनेसमैन को किडनैप कर लिया गया, और 50 लाख की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को छुड़ाया। साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें पांच किडनैपर थे और एक आरोपी टिप देने वाला है।
