- Hindi News »
- India »
- Vande Bharat Express Fight In Executive Coach
वंदे भारत एक्सप्रेस में चले लात-घूंसे, भाजपा विधायक के समर्थकों ने यात्री काे पीटा, VIDEO
दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को 7-8 लोगों ने पीटा। इस मारपीट का आरोप यूपी के झांसी के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगा है।
- Written By: आकाश मसने

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट (सोर्स: एक्स@mukeshnayakINC)
दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट की घटना सामने आई है। झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री को 7-8 लोगों ने पीटा। यूपी के झांसी के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर इस मारपीट का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि झांसी जिले के बबीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच ई-2 में सवार हुए थे। राजीव सिंह की सीट संख्या 8 थी, जबकि उनकी पत्नी कमली सिंह 50 नंबर सीट पर और बेटा श्रेयांश सिंह 51 नंबर की सीट पर बैठा था।
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि राज प्रकाश नाम का यात्री खिड़की की तरफ सीट नंबर 49 पर बैठा था। विधायक ने उसे अपनी सीट नंबर 8 पर जाने को कहा। राज प्रकाश ने अपनी सीट बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची, कोच में 7 से 8 लोग आ गए और सीट नंबर 49 पर बैठे राज प्रकाश की पिटाई कर दी। यात्री की लात-घूंसों से पिटाई की गई। जिससे उसकी नाक भी टूट गई।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
पूर्व मंत्री रावत ने उठाए सवाल, मंत्री से की ये मांग
जिस वक्त ट्रेन में मारपीट हुई उस समय पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में सवार थे। पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घटना के बारे में लिखा कि “दे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (E2) में सीट नंबर 50 पर बैठे 1 व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे।”
उन्होंने आगे लिखा कि वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्तिथि है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा, इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती है। रेल मंत्री से आग्रह है इस और विशेष ध्यान देनी की जरूरत है।
यहां देखें वीडियो
इस घटना के बाद राज प्रकाश दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस में शिकायत कर रहा हूं। इस घटना के का एक वीडियो कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।
वंदे भारत ट्रेन में बुज़ुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया — बबीना के BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झाँसी स्टेशन पर पीटा!
नाक से खून निकल आया…
ये है “सुशासन” की असलियत? उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, #गुंडा_राज चल रहा है!#VandeBharat #UPNews #BJP pic.twitter.com/h8SBuTKx0t — Mukesh Nayak (@mukeshnayakINC) June 19, 2025
कांग्रेस का आरोप- बीजेपी विधायक के समर्थकों ने पीटा
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक ने घटना के पीड़ित का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वंदे भारत ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री ने सीट नंबर 49 बदलने से मना कर दिया। झांसी स्टेशन पर बबीना के भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने उन्हें पीटा। उनकी नाक से खून बहने लगा… ये है “सुशासन” की असलियत? उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, गुंडा राज है।
महिलाएं और बच्चे घबराए
ट्रेन में सवार कीर्ति नाम की यात्री ने बताया कि राज प्रकाश जी 49 नंबर सीट बैठे हुए थे। 15 से 20 लोग झांसी स्टेशन से इस ट्रेन में चढ़े और उनके ऊपर लात-घूंसे, चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। उनके नाक में फ्रैक्चर हो गया और वह खून से लथपथ हो गए थे।
अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स भारत में ही होगा डिकोड, अमेरिका न भेजने पर सरकार ने दिया ये जवाब
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई मारपीट
एक अन्य यात्री ने बताया कि वहां तीन-चार पुलिसकर्मी थे, जब पुलिस ही इसमें शामिल है तो हम किससे मदद मांग सकते हैं। मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई। उसके बाद पुलिस बेखबर हो गई। फिर रेलवे पुलिस आई। वे दूसरी तरफ से आए। उस समय पुलिस विभाग के तीन-चार लोग थे, जिनके सामने यह मारपीट हुई।
Vande bharat express fight in executive coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













