Bhandara Crime: तुमसर-मोहाड़ी में अवैध रेत तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 81 लाख का माल जब्त
Tumsar Mohadi Police Action: तुमसर और मोहाड़ी थाना क्षेत्रों में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में करीब 81 लाख रुपये का माल जब्त किया गया और कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Illegal Ssand Mining (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Tumsar Illegal Sand Mining: तुमसर और मोहाड़ी थाना क्षेत्रों में राजस्व विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अलगअलग कार्रवाइयों में रेत से लदे ट्रक और टिपर समेत करीब 81 लाख रुपये का माल जब्त कर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तुमसर थाना क्षेत्र के मिटेवानी परिसर में राजस्व विभाग की टीम ने ट्रक क्रमांक एमएच36एए2845 को रोककर जांच की। हालांकि ट्रक चालक के पास रेत का परमिट था, लेकिन उसकी समय सीमा काफी पहले खत्म हो चुकी थी।
नियमों के उल्लंघन पर राजस्व विभाग ने 30 लाख रुपये का ट्रक और उसमें लदी 36 हजार रुपये की रेत जब्त कर ली। इस मामले में ट्रक मालिक कैलाश हरुनिशाने और चालक प्रभाकर धोटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मोहाड़ी तहसील के सुकली दे गांव में भी राजस्व विभाग ने सुबह की गश्त के दौरान अवैध रेत परिवहन को नाकाम किया।
पुलिस देख भागने लगे तस्कर
मंडल अधिकारी विलास धावले की टीम ने ट्रक क्रमांक एमएच40बीएल1010 को रोका, जिसमें बिना किसी सरकारी अनुमति के 6 ब्रास रेत भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक मालिक प्रशांत आगाशे और चालक श्रेयस गायधने के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र जमीन राजस्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में कुल 30 लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
संविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
ये भी पढ़े: बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
टिपर और जेसीबी जब्त
रेत तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई मोहाड़ी पुलिस ने रोहना परिसर के खेत रास्ते पर की। पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र बेलखेड़े की टीम को देखते ही तस्कर जेसीबी मशीन और टिपर लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर टिपर क्रमांक एमएच 40 बीएल 1809 को पकड़ा और चालक अमोल तितरमारे व क्लीनर मंगेश बांडेबुचे को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि ये लोग मुख्य आरोपी कमलेश बांडेबुचे के इशारे पर नदी घाट से रेत चोरी कर रहे थे। पुलिस ने 20 लाख का टिपर, रेत और मोबाइल समेत कुल 20.50 लाख का माल जब्त किया है।
