Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर: निर्माण कार्य में लापरवाही बनी जानलेवा, बारिश में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूर की मौत

Indore news: इंदौर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच में जुट गई है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Aug 18, 2025 | 08:19 PM

इंदौर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूर की मौत (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Three Workers Died In Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दीवार ढहने से मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

शहर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि भारी बारिश के बीच एक निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट और ईंटों की 13 फुट ऊंची दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम राठौर (22), रामेश्वर पवार (48) और टीटू राठौर (35) के रूप में हुई है।

पानी टंकी के निर्माण कार्य में लगे थे मजदूर

प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि ये मजदूर निजी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में दो लाख लीटर क्षमता वाली पानी की भूमिगत टंकी के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

MP-UP Sahyog Sammelan: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे एमपी-यूपी, CM मोहन यादव ने कहा निवेश की अनंत संभावनाएं

कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट

जांच में जुटी पुलिस

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पारिवारिक कलह का दर्दनाक अंत, दो मासूम बेटियों को पिता ने यमुना में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

लापरवाही की वजह हुआ हादसा

इस हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, तेज बारिश और निर्माण कार्य में लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को हरसंभव मदद और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Three workers died due to the collapse of a wall under construction during rain in indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 08:19 PM

Topics:  

  • Indore
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.