खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Madhya Pradesh News: एमपी के खरगौन में बीते दिनों फिरौती को लेकर हुए वेयर हाउस मालिक के घर फायरिंग मामले में 12 दिन बीत जाने के बाद अभी भी पुलिस के हाथ में कोई सुराग नहीं लगा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Khargone News: एमपी के खरगौन में बीते दिनों फिरौती को लेकर हुए वेयर हाउस मालिक के घर फायरिंग मामले में 12 दिन बीत जाने के बाद अभी भी पुलिस के हाथ में कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में अब पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, यह मामला फायरिंग और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का है। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शख्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद पुलिस जांच और भी तेजी से शुरू कर दी है साथ ही व्यापारी के घर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई व्यापारियों को इस तरह की धमकी मिल चुकी हैं। अशोकनगर में भी इसी तरह की धमकी का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने जांच करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था।