कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Newborn Baby: मध्य प्रदेश के कटनी स्थित मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सोमवार सुबह उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक लावारिस नवजात बच्ची मिली।
- Written By: मनोज आर्या
Newborn Baby in Train Toilet: मध्य प्रदेश के कटनी स्थित मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सोमवार सुबह उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक लावारिस नवजात बच्ची मिली। हरिद्वार से पुरी जा रही इस ट्रेन के कोच एस-4 के शौचालय में गंदगी के बीच पड़ी मासूम को एक यात्री ने देखा और तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के अनुसार, बच्ची का जन्म कुछ ही समय पहले हुआ था क्योंकि उसकी गर्भनाल (नाल) तक अलग नहीं हुई थी। फिलहाल मासूम को गहन चिकित्सा इकाई (SCNU) में रखा गया है और ठंड के मामूली असर के बावजूद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और यात्रियों से पूछताछ के जरिए उन निर्दयी माता-पिता की तलाश कर रही है जिन्होंने इस मासूम को लावारिस छोड़ दिया।