-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Tappal Police Arrested Three Vicious Accused Who Defrauded Farmers And Investors Of Crores Of Rupees
अलीगढ़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसानों और निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: अलीगढ़ में टप्पल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने किसानों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।

तीन आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य IANS)
Three Accused Of Cheating Arrested: पुलिस लगातार ठग गिरोह पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद आरोपी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे है। ठग गिरोह नए नए तरीके से आम जनता की मेहनत की कमानी हड़पने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में पुलिस ने लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा है। टप्पल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसानों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इन तीनों ठग पर आरोप है कि इन लोगों ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, स्थानीय किसानों और निवेशकों को झूठे वादों और फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठगकर 61 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। इस पूरे मामले का खुलासा अलीगढ़ पुलिस की जांच के बाद हुआ।
हेराफेरी कर तीनों औरोपियों ने खड़ी की फर्जी संपत्ति
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी प्लॉटिंग, जमीन बिक्री और दस्तावेजों की हेराफेरी के जरिए संपत्ति खड़ी की थी। अब पुलिस ने धारा 14(1) के तहत इस अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज
‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
तीनों आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अजीत कुमार रमण, प्रवीण कुमार और श्रवण कुमार हैं। इन तीनों पर कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और सभी अवैध जमीन बिक्री और प्लॉटिंग के मामलों में लंबे समय से सक्रिय थे।
यह भी पढ़ें : नौकरी करने की सलाह देने का खौफनाक अंजाम, बौखलाए युवक ने 3 साल के भाई की मुंबई में गला काटकर की हत्या
किसानों और निवेशकों को धोखा देतेथे आरोपी
एसपीआरए अलीगढ़ अमृत जैन ने जानकारी देते हुए कहा, “हमें टप्पल क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और सक्रिय भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे। उसी क्रम में टप्पल पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर किसानों और निवेशकों को धोखा देते थे। हाल ही में अलीगढ़ पुलिस ने 61 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों को कुंडा कस्बा, प्रतापगढ़ जनपद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।” पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और कितने लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tappal police arrested three vicious accused who defrauded farmers and investors of crores of rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
Jun 29, 2026 | 11:52 AMमुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
Jun 29, 2026 | 11:19 AMगढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
Jun 29, 2026 | 11:13 AMCocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम
Jun 29, 2026 | 11:12 AMचंद्रपुर में 65 वर्षीय आरोपी ने आईस्क्रीम का लालच देकर किया 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म
Jun 29, 2026 | 11:11 AMधार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
Jun 29, 2026 | 10:56 AMWelcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
Jun 29, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














