Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमृतसर: एसएसओसी ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद

Crime news: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Oct 14, 2025 | 08:57 PM

पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद (सौ. IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Major Action By Punjab Police: पंजाब पुलिस ने राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हथियारों की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, उसकी दो मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस, तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, सात मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पंजाब पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई राज्य में सक्रिय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू साबित हुई है।

पाकिस्तान से मंगवाई गई थी हथियारों की खेप

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह हथियारों की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी, जिसे अमेरिका-आधारित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने तस्करी के जरिए भेजवाया था। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क विदेशों से संचालित एक बड़े गैंग का हिस्सा है, जो सीमापार हथियारों की तस्करी के जरिए पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों को हथियार मुहैया कराता है।

सम्बंधित ख़बरें

Nanded Suicide: पेपर अच्छा गया तो फंदे से क्यों झूली सानिका? इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य

महाराष्ट्र का दूसरा अशोक खरात! Nashik के बिजसमैन के टैबलेट से निकले 200 अश्लील वीडियो

Jogeshwari: नशे में धुत पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, अंबोली पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हथियारों का जखीरा बरामद

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), अमृतसर ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया और हथियारों की एक खेप बरामद की। बरामद की गई हथियारों में 1 एके-47 राइफल, 2 एके-47 मैगजीन, 60 जिंदा कारतूस, तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, 7 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : MP:  कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा! BJP नेता के रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने पीड़ितों को दोबारा पीटा

आगे की जांच में जुटी पुलिस

डीजीपी ने पोस्ट में आगे लिखा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस खेप का इंतजाम अमेरिका में रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी ने पाकिस्तान से किया था। तस्करों की पहचान करने, आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य भर में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के प्रति दृढ़ है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

State special operations cell arrests three smugglers in amritsar recovers arms consignment from pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 08:57 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Panjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.