नोएडा: डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी की तलाश में पुलिस, शेयर बाजार में लगाते थे पैसे
Noida Crime news: थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब तीन किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।
- Written By: पूजा सिंह
नोएडा में डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार (सौ. IANS)
Smuggler Arrested With Hashish Worth 1.5 Crore: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन किलो चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के अशोकपुरी का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स, सेक्टर-4 में रहता है। आरोपी की उम्र 28 साल बताई गई है।
सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी गिरफ्तार
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बताया कि 27 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी शुभम कुमार को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन किलो चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
सोलापुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी से भड़के सिरफिरे आशिक ने नवविवाहित युवक की हत्या
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
गड़चिरोली के मूलचेरा में रंगदारी मामले से वन विभाग में हड़कंप, ACB ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा
साथी के साथ मिलकर करता था अवैध धंधा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी वैभव के साथ मिलकर यह अवैध धंधा कर रहा था। दोनों आरोपी पहाड़ी इलाकों से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को वे शेयर मार्केट में निवेश कर रहे थे, ताकि जल्दी अमीर बन सकें।
ये भी पढ़ें : नागपुर में पति ने फावड़े से की पत्नी की हत्या, प्रेमी संग वीडियो कॉल बनी मौत की वजह
आरोपी शुभम ने यह भी बताया कि वह अपने साथी वैभव के कहने पर पहली बार नोएडा में ड्रग्स की सप्लाई करने आया था। पुलिस अब फरार साथी वैभव की तलाश में जुटी है और उसके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस गैंग के अन्य सदस्य दिल्ली, नोएडा या अन्य राज्यों में सक्रिय तो नहीं हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
