Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा कॉलेज छात्रा की मौत की जांच के लिए SIT का गठन, भाजपा सांसद ने खोल कई राज

Balasore Harassment Case: कॉलेज में आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत के मामले में SIT गठित कर दी गई है, यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने के उपरांत छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 15, 2025 | 06:01 PM

ओडिशा कॉलेज छात्रा की मौत की जांच के लिए एसटीआई टीम का गठन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Balasore College Student News: ओडिशा पुलिस ने आत्मदाह करने वाली कॉलेज छात्रा की मौत की जांच में तेजी लाने के लिए एक त्वरित सुनवाई पहल (एसटीआई) टीम का गठन किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक शिक्षक के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक (पूर्वी रेंज) सत्यजीत नाइक ने कहा कि एसटीआई टीम में जांचकर्ता, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और अभियोजक शामिल हैं जो मेडिकल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य जुटाने और एक मजबूत मुकदमा तैयार करने के लिए फॉरेंसिक विश्लेषण पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसटीआई टीम मामले की त्वरित और समन्वित जांच सुनिश्चित करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा द्वारा फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को एक जुलाई को लिखे गए पत्र को प्राथमिकी माना जा रहा है। पुलिस ने महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार घोष को सोमवार को एक छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि कॉलेज के शिक्षा विभाग के प्रमुख समीर कुमार साहू को शनिवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब छात्रा ने कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली थी।

संबंधित धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
प्राचार्य और विभाग प्रमुख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108/3 (5) (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 75 (1) (iii) (यौन उत्पीड़न) और धारा 78 और 79 (पीछा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

400 करोड़ के कंटेनर कांड में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने SIT प्रमुख पर लगाए मारपीट के आरोप

बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी की मामले पर टिप्पणी
इस बीच, बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी ने कहा, ‘‘प्राचार्य ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच की न तो निगरानी की और न ही कोई जिम्मेदारी दिखाई। यह घटना जिस भयावह रूप में सामने आई है, उसके लिए प्राचार्य की गंभीर चूक और लापरवाही सीधे तौर पर जिम्मेदार है।” भाजपा सांसद ने कहा कि छात्रा उनसे मिली थी और उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया था। सांसद ने दावा किया, ‘‘प्राचार्य ने छात्रा से कहा था कि यौन उत्पीड़न का उसका आरोप झूठा है, प्राचार्य की इस टिप्पणी के बाद ही छात्रा ने यह कदम उठाया।”

यह भी पढ़ें: सेना विवाद मामले में राहुल गांधी का कोर्ट में सरेंडर, यात्रा के दौरान का है बयान

क्या था पूरा मामला
बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की बीएड पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शिक्षा विभाग के प्रमुख समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। प्रोफेसर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत छात्रा ने शनिवार को कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली थी और वह 95 प्रतिशत तक झुलस गई थी। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर उपचार के लिए भुवनेश्वर स्थित एम्स भेज दिया गया जहां उसने सोमवार रात दम तोड़ दिया।

Sit formed in odisha balasore to probe death college student harassment case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 06:01 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Odisha
  • Odisha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.