सिमडेगा पुलिस ने बिगड़ा तस्करों का खेल, कंटेनर सहित 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त
Crime news: झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक कंटेनर से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।
- Written By: पूजा सिंह
एक करोड़ की शराब जब्त (सौजन्य सोशल मीडिया)
Lllicit English Liquor Seized: अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने वाहन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक एम एर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक मालवाहक वाहन को रोका गया। जांच में कंटेनर के अंदर बड़ी संख्या में शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। बताया गया कि मालवाहक वाहन के चालक के पास शराब परिवहन की कोई वैध परमिट उपलब्ध नहीं थी। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि जब्त शराब कहां से लाई जा रही थी और किस जगह भेजी जानी थी।
इससे पहले भी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी
बता दें कि, इससे पहले भी सिमडेगा में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। मार्च महीने में गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। उस वक्त महाराष्ट्र नंबर के एक ट्रक को शामटोली रोड पर रोककर जांच की गई थी, जिसमें शराब के कार्टन बरामद हुए थे। उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
नेपाल तक फैला है अवैध शराब की तस्करी का खेल
मार्च में सिमडेगा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की एक और कार्रवाई में एक ठिकाने से लगभग एक करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। पुलिस का मानना है कि ओडिशा, महाराष्ट्र गोवा से बिहार और नेपाल तक अवैध शराब की तस्करी का एक बड़ा गलियारा विकसित हो गया है। सिमडेगा भी इस गलियारे का एक बड़ा प्वाइंट बन गया है।
ये भी पढ़ें : US में भारतीय मूल के नागरिक की हत्या, बेटे और पत्नी के सामने काट दिया बेरहमी से गला
अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद
लगातार हो रही जब्ती की घटनाएं इस बात की पुष्टि करती हैं कि यहां से संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए और सख्त अभियान चलाए जाएंगे। सभी थानों की पुलिस को मालवाहक वाहनों के जरिए संदिग्ध माल के परिवहन की जांच का निर्देश दिया गया है।
