Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SEBI के नाम पर निवेशकों को जाल में फंसा रहे हैं साइबर ठग, फर्जी लेटरहेड और सील से लेकर सब कुछ…राजस्थान पुलिस ने दी चेतावनी

राजस्थान पुलिस ने चेताया कि साइबर ठग SEBI के फर्जी लेटरहेड और सील का इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहे हैं। इस मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के द्वारा निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 09, 2025 | 10:20 PM

राजस्थान में SEBI के नाम पर निवेशकों को जाल में फंसा रहे हैं साइबर ठग (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: शेयर बाजार में बढ़ते निवेश के साथ ही साइबर ठगों ने एक नया रास्ता ढूंढ निकाला है। अब ये अपराधी खुद को SEBI अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने चेतावनी दी है कि ये ठग सेबी के फर्जी लेटरहेड, रिकवरी सर्टिफिकेट और सील का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे दस्तावेज़ बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं, जिससे आम निवेशक इनके झांसे में आसानी से आ जाता है। पुलिस का कहना है कि लोगों को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए और किसी भी दस्तावेज़ की पुष्टि सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर करनी चाहिए।

इन ठगों का मुख्य निशाना वो निवेशक हैं जो किसी फाइनेंशियल विवाद में राहत पाने की उम्मीद में रहते हैं। वे फर्जी आदेश भेजकर लोगों से संपर्क करते हैं और उन्हें पैसा वसूलने या निवेश वापस पाने का भरोसा देते हैं। ठगों द्वारा भेजे गए ईमेल पर भी सेबी जैसी भाषा और फॉर्मेट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे मामलों में सतर्कता ही बचाव है और किसी भी अनजान ईमेल या दस्तावेज़ पर तुरंत कार्रवाई न करने की सलाह दी गई है।

कैसे बिछाया जा रहा है फर्जी SEBI का जाल
साइबर अपराधी अब निवेशकों को ऐसे मेल या पत्र भेज रहे हैं जो पूरी तरह से सेबी से जारी लगते हैं। इन फर्जी दस्तावेजों में लेटरहेड, सील और हस्ताक्षर की हूबहू नकल होती है। निवेशकों को भरोसे में लेकर ये खुद को अधिकारी बताकर रिकवरी सर्टिफिकेट या अन्य आदेशों के बहाने पैसों की मांग करते हैं। कई बार ये मेल या संदेश इतने असली लगते हैं कि पहचानना मुश्किल होता है। पुलिस के अनुसार, ये ठग पूरी प्लानिंग से काम करते हैं और हर विवरण को वैध दिखाने की कोशिश करते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकला रिश्वत का लिफाफा: राजस्थान के शिक्षा मंत्री को फंसाने की कोशिश, शिक्षक गिरफ्तार

कैसे पहचानें असली सेबी आदेश और अधिकारी
सेबी ने इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ सरल उपाय बताए हैं। सेबी द्वारा जारी हर आदेश उसकी वेबसाइट पर मौजूद होता है, जिसे “Enforcement” सेक्शन में देखा जा सकता है। हर दस्तावेज़ में एक यूनिक UDIN नंबर होता है, जिसकी पुष्टि वेबसाइट पर की जा सकती है। अगर कोई खुद को सेबी अधिकारी बताता है, तो वेबसाइट पर उसकी डिटेल जांचना जरूरी है। साथ ही सेबी केवल ‘@sebi.gov.in’ ईमेल से ही संपर्क करता है, किसी भी दूसरे मेल पर भरोसा न करें।

Sebi cyber fraud fake letterhead rajasthan police warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 10:20 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Cyber Fraud News
  • Rajasthan
  • Rajasthan News
  • SEBI

सम्बंधित ख़बरें

1

NSA के तहत गिरफ्तार किए गए वांगचुक को जोधपुर भेजा, हाई-सिक्योरिटी सेल में 24 घंटे निगरानी

2

Cyber Fraud में नया जाल, नकली कैप्चा पेज से बढ़ा खतरा

3

Fraud की शिकायत करते-करते फिर से हो सकता है Fraud, FBI ने दी चेतावनी

4

पीएम मोदी बांसवाड़ा से करेंगे 1.8 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, परमाणु प्रोजेक्ट पर खास फोकस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.