-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Rpf Cib Flopped Plan To Steal Crores 3 Thieves Arrested From Telangana Express
Nagpur News: करोड़ों की चोरी कर भागने का प्लान RPF-CIB ने किया फ्लॉप, तेलंगाना एक्सप्रेस से 3 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
हैदराबाद में एक व्यापारी के घर चोरी करके ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे 3 चोरों को रेलवे सुरक्षा टीम ने धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपए मूल्य का माल जब्त किया गया है।

तेलंगाना एक्सप्रेस से 3 चोर अरेस्ट।
नागपुर: हैदराबाद में एक व्यापारी के घर चोरी करके ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे 3 चोरों को रेलवे सुरक्षा टीम ने धरदबोचा। पकड़े गए चोरों के पास 1 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपए मूल्य का सोना, हीरे और चांदी के आभूषण और 19 लाख 63 हजार 730 रुपए की नकद राशि शामिल है। नगद राशि में संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, चीन, सिंगापुर, सऊदी अरब जैसे 24 देशों की करंसी सहित करोड़ों की बहुमूल्य वस्तुएं तीनों के पास जब्त की गईं। आरोपियों को सामग्री के साथ हैदराबाद की करायनागुढ़ा पुलिस को सौंप दिया गया।
यह कार्रवाई बुधवार तड़के आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने तेलंगाना एक्सप्रेस में की। दिलचस्प बात यह है कि, एक टीम ट्रेन से तो दूसरी टीम सड़क मार्ग से चोरों का पीछा कर रही थी। व्हाट्सएप पर प्राप्त एक फोटो के आधार पर, चलती ट्रेन में आरोपी की पहचान हो जाने के बाद तीनों को काटोल रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया। तड़के नागपुर मध्यवर्ती रेलवे स्टेशन पर लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के मधुबनी निवासी सुशील मुखिया (29), मलाहु सोनाय (38) और पश्चिम बंगाल, मेशनपुर निवासी बसंती आर्या (45) शामिल हैं। बताया जाता है कि, तेलंगाना एक्सप्रेस दिल्ली में रुकने के बाद वे तीनों बिहार जाने वाले थे।
विदेशी करंसी समेत 1.55 करोड़ का माल जब्त
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हैदराबाद का एक बड़ा व्यापारी है। आरोपी सुशील बचपन से ही उनके यहां काम करता था। इसलिए शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सुशील पर भरोसा था। फरियादी एक बड़ा व्यापारी थे इसलिए उनके पास हमेशा लाखों की नकदी रहती थी। इसके अलावा हीरे के आभूषण और विभिन्न देशों की लाखों की करंसी घर में रहने की जानकारी सुशील को थी। जल्दी अमीर बनने का सपना देखते हुए सुशील ने फरियादी के यहां चोरी करने की योजना बनाई। वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहा था कि चोरी कैसे और कब की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC के कड़े संकेत: शंकर नगर में अवैध फूड जॉइंट्स पर कसा शिकंजा; कहा-अवैध हुआ तो कोई निर्माण नहीं बचेगा
Agra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
नागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम
नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
दिल्ली जाने की थी योजना
इस बीच फरियादी अपने बिजनेस के चक्कर में हाल ही में विदेश चले गए। उनके घर पर उनका परिवार और एक एकाउंटेंट था। इसके बाद सुशील को अच्छा अवसर मिला। उसने अपने दोस्त मलाहु को बुलाया जो दिल्ली में रहता है। उसने अपनी प्रेमिका बसंती को भी बुलाया। सुशील और मलाहु ने मिलकर चोरी की। इसके बाद तीनों 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। चोरी का एहसास होने पर परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सुरक्षा आयुक्त को व्हाट्सएप पर मिलीं तस्वीरें
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तेलंगाना एक्सप्रेस से तीनों भागने के फिराक में होने की सूचना स्थानीय पुलिस ने मध्य रेलवे के मंडल वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार को संपर्क दी। स्थानीय पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील की तस्वीर उन्हें व्हाट्सएप पर भेजी। मनोज कुमार ने तुरंत इस पर ध्यान देते हुए नागपुर आरपीएफ थानेदार सत्येंद्र यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर नवीन प्रताप को निर्देश दिए। दोनों पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक टीम बनाई। रेल मार्ग से जाने वाली टीम में जसबीर सग, अजय सग, अजय सिकरवार और सड़क मार्ग जाने वाली टीम में थानेदार नवीन प्रताप, सब इंस्पेक्टर प्रियंका सग और कांस्टेबल रविंद्र सग शामिल थे।
ऐसे मिला सुराग
जसबीर सग और अजय सग दोनों नागपुर रेलवे स्टेशन से तेलंगाना एक्सप्रेस में सवार हुए। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, वे कोच में चढ़ गए। उनके पास आरोपी सुशील का फोटो था। उन्होंने हर बोगी की जांच के दौरान एक बोगी में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जसबीर ने अपनी नज़रें उस पर गड़ा दीं और जब उन्होंने व्हाट्सएप पर तस्वीर देखी, तो वह सुशील होने का अहसास जसबीर को हुआ। दोनों ने सुरक्षा आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा और हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया गया। वहां से हरी झंडी मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। काटोल रेलवे स्टेशन पर तीनों उतारकर नागपुर लाया गया।
Rpf cib flopped plan to steal crores 3 thieves arrested from telangana express
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Flight Ticket: क्रूड ऑयल सस्ता होने से हवाई सफर होगा सस्ता, सरकार ने दिए टिकट दाम घटने के संकेत
Jun 25, 2026 | 02:17 PMनीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
Jun 25, 2026 | 02:17 PMकोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PMराज्यभर में RTO कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,
Jun 25, 2026 | 02:13 PMनागपुर HC के कड़े संकेत: शंकर नगर में अवैध फूड जॉइंट्स पर कसा शिकंजा; कहा-अवैध हुआ तो कोई निर्माण नहीं बचेगा
Jun 25, 2026 | 02:13 PMतलोजा जेल दागदार, कांस्टेबल ही निकला ड्रग तस्कर, पैंट की जेब में चरस-नशीली गोलियां छिपाकर घुसते गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 02:08 PMAgra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
Jun 25, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













