Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के भाई गोविंद ने कहा- ‘शीलोम और बलबीर को नहीं जानते, बहन को किया जा रहा बदनाम’

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने दो और लोगों शीलोम जेम्स और बलबीर को गिरफ्तार किया है। सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि वो इन दोनों को पहले से नहीं जानते थे।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 22, 2025 | 10:24 PM

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए मोड़

Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। रविवार को शिलांग पुलिस ने इंदौर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहिरवार शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने बयान दिया कि उनका और उनके परिवार का इन दोनों से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी बहन को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।

गोविंद रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि परिवार को हत्याकांड की जानकारी भी पहले मीडिया से ही मिली थी। उन्होंने कहा कि सोनम के पास लाखों रुपए नकद होने की खबरें झूठी हैं और जिस तरह से समलैंगिक रिश्तों और चारित्रिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं, वे पूरी तरह मनगढंत हैं। उनका कहना था कि “हमारी बहन को राजनीतिक और निजी लाभ के लिए निशाना बनाया जा रहा है। यदि किसी के पास सबूत हैं, तो कानून में पेश करें, बिना आधार के चरित्र हनन ना करें।”

दो और गिरफ्तार, फ्लैट से मिला जला हुआ बैग
रविवार को शिलांग पुलिस ने पहले देवास जिले के भौंरासा टोल प्लाजा से शीलोम जेम्स को गिरफ्तार किया, जो भोपाल भागने की फिराक में था। इसके बाद बलबीर अहिरवार उर्फ बल्ला को भी गिरफ्तार किया गया, जो उसी बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड था जहां सोनम ठहरी थी। शिलांग के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

इंस्टाग्राम पर प्यार, टंकी में मिली लाश… शादीशुदा शख्स से सिया को मिली खौफनाक मौत, टैटू ने खोला राज

सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO

‘होली पर घर आऊंगा’… पहुंची लाश, सिर कटा शव देखकर मां बदहवास, सहरसा पुलिस किन सवालों में उलझी?

कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला लेटर

पुलिस ने रविवार को शीलोम को लेकर उस फ्लैट की तलाशी ली जहां सोनम रुकी थी। वहां से एक जले हुए काले बैग के अवशेष बरामद हुए, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह साक्ष्य हत्या की साजिश से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे…’, अमेरिका-ईरान के बाद अब रूस की एंट्री, कल पुतिन से मिलेंगे ईरानी विदेश मंत्री

अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी, जिसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को राजा लापता हुआ और 2 जून को उसका शव सोहरा के पास खाई में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि सोनम ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई। अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Raja raghuvanshi sonam murder latest update 7 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 10:24 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore
  • Meghalaya
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.