-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Prostitution Racket Running In Six Hotels Of Hazaribagh Busted 26 Young Men And Women Detained
हजारीबाग में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 होटलों में मारा छापा, हिरासत में 26 युवक-युवती
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: हजारीबाग में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान छह होटलों पर छापेमारी कर 26 युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया है।

कॉन्सेप्ट इमेज
Prostitution Racket Exposed: झारखंड के हजारीबाग जिले की पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार तक पुलिस की टीमों ने हाइवे किनारे स्थित छह होटलों पर छापेमारी कर 26 युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा है। फिलहाल इन्हें हिरासत में लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के कुछ होटलों में लंबे समय से देह व्यापार का रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इस पर हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद डीएसपी सदर मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में आठ विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने होटल 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल टू ईट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल वर्णिका में सुबह 10 बजे से एक साथ छापेमारी शुरू की, जो दोपहर 2 बजे तक चली।
पुलिस ने दो दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
सभी होटल रांची-पटना हाईवे और उसके आसपास स्थित हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और कई फोटो व वीडियो सबूत जुटाए। लगभग दो दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कुछ कॉलेज छात्राएं भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
होटल संचालकों से की जा रही पूछताछ
पुलिस होटल संचालकों से पूछताछ कर उनके कनेक्शन और इस पूरे रैकेट के बारे में जानकारी जुटा रही है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि इस रैकेट के संचालन में शहर के कई हाई प्रोफाइल लोग लिप्त हैं। पुलिस साक्ष्य जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिन होटलों में छापेमारी की गई है, उन्हें फिलहाल सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, ग्रेटर नोएडा में 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख का माल बरामद
छापेमारी से शहर में मचा हड़कंप
एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से हजारीबाग शहर में हड़कंप मच गया है। स्थानीय होटल संचालकों में खौफ का माहौल है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Prostitution racket running in six hotels of hazaribagh busted 26 young men and women detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














