-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Two Ganja Smugglers Arrested In Greater Noida Goods Worth Rs 40 Lakh Recovered
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, ग्रेटर नोएडा में 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख का माल बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Crime news : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Two Ganja Smugglers Arrested: अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य राज्यों से गांजा तस्करी कर लाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विंटल 64 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रक को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को थाना ईकोटेक-3 पुलिस को सूचना मिली थी कि, खेडा चौगानपुर गोल चक्कर पर एक ट्रक (एचआर 69 सी 7950) में ग्रेनाइट पत्थरों के साथ बड़ी मात्रा में गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक की चेकिंग की तो उसमें से 6 प्लास्टिक कट्टों में पैक कुल 31 बंडल गांजा बरामद हुआ।
मौके से दो आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान मौके से दो आरोपियों अलीहसन और योगेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए गांजे की तस्करी करते हैं। यह गांजा उड़ीसा से अरविन्द किशोर उर्फ टोनी नामक व्यक्ति द्वारा खरीदा जाता है और फिर उन्हें सप्लाई के लिए दिया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ग्रेनाइट पत्थरों के बीच गांजा छिपाकर ट्रक में लोड करते थे और बिल्टी दिखाकर टोल और पुलिस जांच से बचकर अलग-अलग जगह सप्लाई कर देते थे।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट विवाद में कार्रवाई जारी; नए RPF कमांडेंट ने संभाला कार्यभार, जांच ने पकड़ी रफ्तार
फर्जी CSC आईडी से 50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा; आगरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
यह भी पढ़ें : पति की लाश और नीला ड्रम…मेरठ के बाद अब अलवर में प्यार, साजिश और खून की खौफनाक कहानी
गिरोह का सरगना फरार
गिरफ्तार तस्करों की पहचान अलीहसन (37 वर्ष, निवासी एटा) और योगेन्द्र (31 वर्ष, निवासी हाथरस) के रूप में हुई है। दोनों पर पहले भी गांजा सप्लाई करने का मामला दर्ज हो चुका है और वर्ष 2019 में उड़ीसा के छतरपुर थाना क्षेत्र से जेल भी जा चुके हैं। वहीं, इस गिरोह का सरगना अरविन्द किशोर उर्फ टोनी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी की इस सफलता पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस संबंध में थाना ईकोटेक-3 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Two ganja smugglers arrested in greater noida goods worth rs 40 lakh recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PMनसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PMदेवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत
Jul 22, 2026 | 09:32 PMRealme ने चीन को कहा अलविदा, OnePlus छोड़ रहा है पश्चिमी बाजार, ColorOS 17 में बदल जाएगी पूरी रणनीति?
Jul 22, 2026 | 09:32 PMExplainer: PM आवास के सामने ही क्यों किया प्रदर्शन? जंतर-मंतर न जाना राहुल गांधी की भूल या मास्टर स्ट्रोक
Jul 22, 2026 | 09:27 PMमैं अभी भी जिंदा हूं… 25वें दिन सोनम वांगचुक का भावुक VIDEO, सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त
Jul 22, 2026 | 09:26 PMयोगी के नेतृत्व में UP ने मारी बाजी; देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब, 65% मोबाइल फोन का हो रहा उत्पादन
Jul 22, 2026 | 09:17 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














