ओडिशा की नाबालिग से मुंबई में दुष्कर्म, गर्भपात कराने पहुंची तो हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: ओडिशा के गंजाम जिले की 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Odisha Minor girl Physical abuse in Mumbai accused arrested
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले की 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई के पार्कसाइट थाने ने हाल ही में ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर के बैद्यनाथपुर थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर गुरुवार को 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने बताया कि 28 जुलाई को स्त्री रोग विभाग से चिकित्सीय-कानूनी शिकायत (MLC) मिलने के बाद पुलिस की टीम एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंची। इस अस्पताल में पीड़िता भर्ती थी। इलाज के दौरान के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की 19 हफ्ते की गर्भवती थी, और वह गर्भपात कराना चाहती थी।

14 साल से मुंबई में रह रही थी पीड़िता

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 14 सालों से अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रही थी। मार्च में एक दिन आरोपी उसे जबरन अपने घर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

आरोपी ने दी थी धमकी

पुलिस ने बताया कि अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चलने पर उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। जब उसकी मां इस घटना के बारे में आरोपी से विरोध जताने गयी तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसे धमकी दी कि अगर उन्होंने यह बात किसी को बताई तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

पीड़ता की मां ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर उसे अनचाहे गर्भ को गिराने के लिए ओडिशा के ब्रह्मपुर वापस ले गई, और अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्तपताल के स्त्री रोग विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि पीड़िता से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद ब्रह्मपुर पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज की और औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उसे मुंबई के पार्कसाइट थाने भेज दिया। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बैद्यनाथपुर थाने की जीरो प्राथमिकी के आधार पर मुंबई के पार्कसाइट थाना में मामला दर्ज किया गया और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com