Nagpur Crime: शूटआउट@ मानकापुर, भरे बाजार में 4 राउंड फायर कर हत्या को दिया अंजाम, 1 युवक जख्मी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Crime: नागपुर के मानकापुर इलाके में भरे बाजार में बीते दिन हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आपसी रंजिश में आरोपियों ने भरे बाजार में ही खुलेआम फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
- Written By: प्रिया जैस
कंसेप्ट फोटो, नवभारत
नागपुर: नागपुर में मानकापुर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने 2 लोगों पर फायरिंग कर दी। भरे बाजार में आरोपियों द्वारा 4 राउंड फायर करने से भगदड़ मच गई। मानकापुर थाना क्षेत्र में हुए इस हमले में 1 की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मंगलवारी, सदर निवासी सोहेल खान (40) बताया गया। वहीं जख्मी का नाम केजीएन सोसाइटी, गोरेवाड़ा रोड निवासी मोहम्मद सुल्तान मोहम्मद शफी (32) बताया गया।
इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में नरसाला रोड निवासी धीरज धर्मराज गोतमारे (40), वाठोड़ा निवासी गजेंद्र उर्फ गजू मलियान (34) और चंदू डोंगरे, भांडे प्लॉट निवासी भूषण जयकुमार बाहड़ (42) का समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहेल मिर्ची का व्यापार करता था। गुरुवार को गोधनी में बाजार भरता है। सोहेल ने भी बाजार में अपनी दुकान लगाई थी।
गोधनी बाजार में की फायरिंग
सूत्रों के अनुसार सोहेल और आरोपियों में पुरानी रंजिश थी। रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या का प्लान बनाया। गुरुवार की रात को आरोपी मानकापुर थाना अंतर्गत गोधनी के बाजार में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्या मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार लकी खान फायरिंग मामले में मृतक सोहेल लिप्त बताया गया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड: धर्म पूछकर दो वॉचमैन पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार-ATS जांच में जुटी
संभाजीनगर में बढ़ते अपराध पर सख्ती, ड्रग्स और गुंडागर्दी पर नकेल कसने की तैयारी, संजय शिरसाट ने दिए निर्देश
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
नागपुर में भर्ती नोटिस पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायाधिकरणों की निष्क्रियता पर फटकार; मुख्य सचिव से मांगा जवाब
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मेयो में तनाव का माहौल
मानकापुर थाना क्षेत्र में रात करीब 10:30 बजे फायरिंग में सोहेल की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो ले जाया गया। गंभीर जख्मी मो. सुल्तान को भी उपचार के लिए भेजा गया। इस बीच सोहेल के समर्थकों को हत्या की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद देर रात मृतक के समर्थकों ने मेयो का घेराव किया। इससे पूरे परिसर में तनाव का माहौल बन गया। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस भी अलर्ट हो गई। देर रात आला पुलिस अधिकारी मेयो पहुंचे। देर रात तक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मेयो में जमा भीड़ को समझाने का प्रयास करते रहे।
