Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाड़ी देशों से आयात ठप होने से नागपुर के किसानों पर ‘खाद संकट’; 50 किलो की बोरी पर सीधे ₹900 की भारी बढ़ोतरी

Nagpur Fertiliser Shortage: खरीफ सीजन में खाद की मांग बढ़ने के बीच नागपुर में यूरिया और डीएपी की कमी गहरा गई है। आपूर्ति प्रभावित होने से किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 14, 2026 | 04:23 PM

खाद संकट, यूरिया, डीएपी, खरीफ सीजन,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Kharif Season Farmers Agriculture: नागपुर जिले में खरीफ सीजन और मानसून की सक्रियता के बीच खाद की डिमांड बढ़ गई है, लेकिन खाड़ी देशों से आयात बाधित होने से किसानों को खाद की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया और डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी के चलते अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर हैं। खाद की उपलब्धता घटने से खेती-किसानी की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं और किसानों की चिंता बढ़ गई है।

खाड़ी देशों से खाद और उससे जुड़े कच्चे माल के आयात में बाधा आने के कारण बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर खाद की कीमतों पर पड़ा है। खाद के 50 किलो के एक बैग की कीमत में करीब 900 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उर्वरक संकट से किसान परेशान, खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

किसानों को खाद-10:26:26 की 50 किलो की बैग जहां 1,350 रुपये में मिल जाती थी, वहीं उन्हें अब 2,250 रुपये में मिल रही है। राज्य को जरूरत का स्टॉक मिलना चाहिए डीलरों का कहना है कि राज्य को अपनी जरूरत के अनुसार स्टॉक मिलना चाहिए और रेल मार्ग से अन्य सामग्री के बजाय उर्वरकों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उर्वरकों की कमी से किसानों की जेब पर दबाव पड़ रहा है। यदि आवंटन किया जाता है तो स्टॉक भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का मुख्यालय महाराष्ट्र में है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई: सालभर में 2372 केस दर्ज, 4.83 करोड़ का माल जब्त, 41 भट्टियां ध्वस्त

किसान कर्जमाफी पर पंढरपुर में रोहित पवार का आंदोलन, विखे पाटिल व राम शिंदे ने बताया राजनीतिक स्टंट

नागपुर में छात्र आवास विज्ञापन पर भारी बवाल; SC वर्ग के उप-वर्गीकरण पर भड़के छात्र संगठन, भेदभाव का लगाया आरोप

ऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच मातोश्री पहुंचे केवल चार सांसद, उद्धव की टॉप सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ?

जरूरत के मुताबिक नहीं मिल पा रहा माल

किसानों का कहना है कि विक्रेताओं के यहां पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है। कई जगह किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, फिर भी जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुआई और वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आगामी फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों ने सरकार से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में छात्र आवास विज्ञापन पर भारी बवाल; SC वर्ग के उप-वर्गीकरण पर भड़के छात्र संगठन, भेदभाव का लगाया आरोप

मौसम को देखते हुए खाद की अच्छी डिमांड है। आसपास के गांवों के किसान बीज मार्केट में पहुंच रहे हैं लेकिन इस बार उनकी यूरिया और डीएपी की डिमांड पूरी नहीं हो पा रही है। मार्केट में किसानों की सबसे अधिक डिमांड इन पर ही रहती है लेकिन इस बार शॉर्टेज हो गया है। वहीं महाराष्ट्र के डीलरों का कहना है कि सरकार को प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उर्वरकों का आवंटित स्टॉक उपलब्ध कराना चाहिए।

Fertiliser shortage hits farmers in nagpur amid kharif season demand surge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 04:23 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Farmers Demand
  • Kharif Crop
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.