साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, 60 करोड़ से ज्यादा की ठगी
Mumbai crime: मुंबई पुलिस ने बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस पति-पत्नी सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की है।
- Written By: पूजा सिंह
कॉन्सेप्ट इमेज
Cyber Fraud : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पुलिस साइबर ठगी करने वाले गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दंपत्ति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए आरोपियों में से पांच ने साइबर धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की खातिर अपने बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदकर ठगी को आंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने बताया कि ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त को पश्चिमी उपनगर कांदिवली में एक कार्यालय पर मुंबई अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की गईं, जिसमें अधिकारियों ने सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किए।
943 बैंक खाते खरीदकर ठगी को दिया आंजाम
अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने 943 बैंक खाते खरीदे थे, जिनमें से 180 का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले साल से इस कार्यप्रणाली का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और शेष को जांच के दौरान पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने 7,000-8,000 रुपये में सिम कार्ड और बैंक खाते खरीदे और उनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन खरीदारी और शेयर बाजार कारोबार से जुड़ी धोखाधड़ी के लिए किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
सावधान! दूध में शैंपू और केमिकल की मिलावट, पुणे में FDA के छापे में पकड़ा गया 2 करोड़ का नकली दूध
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
यह भी पढ़ें : MP : यूट्यूब चैनल नहीं चला तो चोर बन गई महिला, अपनी ही सहेली के ससुराल से चुराए 10 लाख के गहने
आरोपियों ने 60.82 करोड़ रुपए की ठगी की
अधिकारी ने बताया कि बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल देश भर में लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी करने के लिए किया गया, जिसमें मुंबई में 1.67 करोड़ रुपये और शेष महाराष्ट्र में 10.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह शामिल कुछ आरोपी अपने बैंक खाते और सिम कार्ड को बेचकर काफी पैसे कमाते थे। पुलिस के मुताबिक अभी तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह देश के सबसे बड़े साइबर ठगी गिरोह में से एक है। पुलिस का कहना है फिलहाल पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
