Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुराचांदपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने 4 लोगों को मारी गोली, इलाके में फिर तनाव

मणिपुर के चुराचांदपुर में अज्ञात हमलावरों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें एक 60 वर्षीय महिला भी थी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 30, 2025 | 04:46 PM

कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। सोमवार को चुराचांदपुर जिले के मोंगजंग गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने कार में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक 60 वर्षीय महिला भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है और प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला दोपहर करीब 2 बजे हुआ जब पीड़ित कार में यात्रा कर रहे थे। हमलावरों ने बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं और घटनास्थल पर 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद हुए हैं। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर मोंगजंग गांव में यह वारदात हुई।

अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से चुराचांदपुर जिले को सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है और न ही मृतकों की पहचान सार्वजनिक हो पाई है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट है कि हमला सुनियोजित था और हमलावरों ने पहले से रेकी कर रखी थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तलाश की जा रही है।

बार-बार हिंसा से डर में जी रहे लोग
बीते एक साल में मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गहरी खाई बन चुकी है। इस ताजा हमले ने एक बार फिर आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आए दिन होने वाली फायरिंग और हत्याओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: न्यायपालिका में निडर, निष्पक्ष और साहसी जजों की जरूरत; जज भुइयां का बड़ा बयान

राज्य सरकार और केंद्र से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। हालांकि बार-बार हो रही हिंसक घटनाओं के कारण लोगों में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष भी है। मणिपुर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमें फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रही हैं।

Manipur churachandpur shooting 4 man violence june end

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 04:46 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Manipur News
  • manipur violance

सम्बंधित ख़बरें

1

महाभारत अर्जुन के बेटे जिब्रान के कैफे में धोखाधड़ी का खुलासा, मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

2

कन्नौज में महिला की हत्या और लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली

3

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया वॉन्टेड परमिंदर सिंह

4

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद पर बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ फ्रीज, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.