Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को योगी की पुलिस ने ठाेंका, रात 2 बजे राजधानी में हुआ एनकाउंटर

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी कमल किशोर उर्फ ​​भद्दर निवासी सिधौली जिला सीतापुर घायल हो गया है। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 28, 2025 | 11:33 AM

लखनऊ में पुलिस और आराेपी के बीच मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना मदेयगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर दिया है। बताया जा रहा है आरोपी पर बीते दिनों चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी कमल किशोर उर्फ ​​भद्दर निवासी सिधौली जिला सीतापुर घायल हो गया। घटना 27 मई को रात करीब 2 बजे की है और पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई।

देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने करीब 3 बजे आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात बंधा रोड रघुवंशी ढाल पर चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बाइक सवार कमल किशोर को रोकने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में कमल किशोर उर्फ ​​भद्दर के पैर में गोली लग गई।

27 मई को भी एक आरोपी को किया था घायल

इससे पहले 27 मई को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में कई गोहत्या मामलों में शामिल एक वांछित अपराधी घायल हो गया था, जबकि एक अन्य संदिग्ध भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने कहा कि यह घटना 26 और 27 मई की रात को डिडौली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई। एसपी ने कहा कि 26-27 मई की रात को डिडौली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में चेकिंग की जा रही थी।

विजय शाह का विवादित बयान: SIT ने सीलबंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आज चलाएगा चाबुक?

इस दौरान दो लोग बाइक पर आए। जब ​​पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने सहयोग नहीं किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और एक संदिग्ध को घायल कर दिया। घायल आरोपी की पहचान बाद में कासिम के रूप में हुई, जिसके खिलाफ गोहत्या सहित 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा संदिग्ध मौके से भाग गया।

Lucknow minor molestation accused injured in police encounter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 11:33 AM

Topics:  

  • Encounter
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या है गुंबद ए खजरा? जिसके सम्मान में ओवैसी ने लौटाया पोस्टर, बोले, ‘कहां ये और कहां मैं’

2

योगी के बुलडोजर एक्शन से तिलमिलाए मौलाना निजामी! देखिए वीडियो

3

“हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे, मंदिरों को आजाद करा रहे हैं”, संगीत सोम ने सपा और ओवैसी पर साधा निशाना

4

लखनऊ में धर्मांतरण का खेल, सैकड़ों हिंदुओं को बनाया ईसाई, जानें कैसे रचा जाता था जाल-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.