- Hindi News »
- Crime »
- Karnataka Vijayapura Six Killed Land Dispute Govindpur Crime News
जमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Karnataka Vijayapura Murder: दो परिवारों के बीच चल रहे पुराने जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर और फिर धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमीन की रंजिश में छह लोगों की हत्या (Image- Social Media)
Land Dispute Murder Vijayapura: कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सामूहिक हत्या की घटना सामने आई है। चड़चण तालुक के गोविंदपुर गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और बाद में धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
प्रारंभिक पुलिस जांच और स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोविंदपुर गांव के निराले और गोलागी परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर बैठे हमलावरों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान चंदू निराले, दुंडप्पा निराले, शिवपुत्र निराले, राहुल निराले, समर्थ निराले और शब्बीर नदाफ के रूप में हुई है। सभी मृतक इसी गांव के रहने वाले थे।
क्या है पूरा मामला?
खबरों के अनुसार, निराले और गोलागी परिवार के परिवार के बीच जमीन का झगड़ा चल रहा था। इस मामले को शांति से सुलझाने के लिए कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत बुलाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आरएसएस पर हमले से नहीं बदलेगी गुलबर्गा की तस्वीर’, प्रियांक खड़गे पर बीवाई विजयेंद्र का पलटवार
छत्रपति संभाजीनगर में गोवंश संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई; अपराध शाखा ने बीफ व्यापारी को लिया हिरासत में
संभाजीनगर में तलाठी भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी; जिला प्रशासन ने नागरिकों को किया सतर्क
अटल सेतु से छलांग लगाने वाले पुणे के युवक का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं; सर्च ऑपरेशन जारी
आज फिर निराले परिवार के लोग और उनके समर्थक इसी सिलसिले में दोबारा बात करने के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने पहले पीड़ितों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फिर धारदार हथियारों से उन पर तब तक वार किया जब तक उनकी जान नहीं चली गई।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
इस सामूहिक हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबार्गी भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चड़चण थाना क्षेत्र में छह लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- पटियाला मर्डर केस: मां का फोन लेकर निकली थी नेहा, अगले दिन नीले ड्रम में मिली लाश, पोस्टमार्टम से खुला राज
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक शुरुआती शक गोलागी परिवार के कुछ सदस्यों पर जताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। कर्नाटक पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Karnataka vijayapura six killed land dispute govindpur crime news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 09, 2026 | 09:59 PMकांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, EC दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना
Jun 09, 2026 | 09:47 PMAkshat Puja Rules: अक्षत के बिना पूजा क्यों है अधूरी? जानिए चढ़ाने के नियम और इसकी महिमा
Jun 09, 2026 | 09:42 PMलड़कियों के सामने स्टंट करना पड़ा भारी! लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में बाइक से गिरे युवक, वीडियो वायरल
Jun 09, 2026 | 09:41 PMTTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PMबढ़ती गर्मी को लेकर CM रेखा गुप्ता ने की हाई लेवल बैठक, जलापूर्ति से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक होंगे खास इंतजाम
Jun 09, 2026 | 09:32 PMNew Movies Releasing: देशभक्ति, ड्रामा और एक्शन का तड़का, जानें इस हफ्ते कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज
Jun 09, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM














