Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली को UP ATS ने दबोचा, 5 लाख रुपए का था इनाम

Crime news: झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना उर्फ डॉक्टर को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस नक्सली पर झारखंड सरकार ने हाल ही में पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 23, 2025 | 07:23 PM

कॉन्सेप्ट इमेज

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand’s Most Wanted Naxalite Arrested: झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में से एक उमेश खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार को लखनऊ के पास गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के पलामू जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने इसकी पुष्टि की है।

नगीना पर झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में कई नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) में सब जोनल कमांडर है और झारखंड सरकार ने हाल ही में उस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

फरार नक्सली को पुलिस ने लखनऊ में किया गिरफ्तार

14 सितंबर को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था, लेकिन जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा था। इसी मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी दूसरा नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था। इसके पहले 3 सितंबर को मनातू में उसके दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नगीना फरार चल रहा था और लखनऊ के पास किसी इलाके में शरण लिए हुए था। उत्तर प्रदेश एटीएस भी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

टीएसपीसी सुप्रीमो का करीबी है गिरफ्तार नक्सली

पुलिस के अनुसार, नगीना को टीएसपीसी सुप्रीमो शशिकांत गंझू का करीबी माना जाता है और संगठन में उसकी अहम भूमिका है। बताया जाता है कि वह हमेशा एके-47 से लैस रहता है। झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत डंडई थाना क्षेत्र के झलंगी ग्राम निवासी नगीना पर झारखंड में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

ये भी पढ़ें : प्रशांत किशोर ने भ्रष्ट नेताओं पर दागे तीर…घायल हो गए नीतीश! BJP-JDU ने अपनों से ही किया जवाब तलब

गिरफ्तार नक्सली से की जा रही है पूछताछ

पलामू के छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि नगीना की गिरफ्तारी की सूचना है। विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि नक्सली नेटवर्क और भविष्य की साजिशों के बारे में सुराग मिल सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jharkhands most wanted naxalite arrested by up ats carrying a reward of rs 5 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jharkhand Crime News
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

Amravati News: बडनेरा में किशोर की हत्या, 2 घंटे में सुलझी गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार

2

आखिरकार यूपी पुलिस ने खोज ही लिया 10 लाख का दुलदुल घोड़ा, 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

3

“इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज”, मौलाना बरेलवी की मुस्लिम युवाओं को नसीहत, शरीयत का दिया हवाला

4

5 साल के बच्चे ने इतनी ठंड में जंगल में रातभर पिता की लाश और बेहोश मां की रखवाली की, झकझोर देगी घटना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.