- Hindi News »
- Crime »
- Jammu And Kashmir Police Sent 97 Drug Smugglers To Jail In 3 Months
केसर की क्यारी में ISI की ना’पाक चाल, टेरेरिज्म के साथ घाटी में इस नए हथियार से मचा रहा तबाही
Jammu and Kashmir news : एक रिपोर्ट के अनुसार, सीमापार से युवाओं को नशे की राह पर धकलने का कार्य किया जा रहा है। जिसे जड़ से खत्म करने के लिए जम्मू और कश्मीर की पुलिस व्यापक स्तर पर काम कर रही है।
- Written By: पूजा सिंह

सौजन्य (सोशल मीडिया)
Jammu and Kashmir Police Action Against Drug Addiction: कश्मीर में आतंकवाद के साथ-साथ अब एक नया और खतरनाक ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, जो लंबे समय से युवाओं को आतंक की राह पर धकेलने में नाकाम हो रही है, अब उन्हें नशे की लत में फंसाने की कोशिश कर रही है। यह साजिश न केवल युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाली है, बल्कि समाज की जड़ों को भी कमजोर करने वाली है। लेकिन जम्मू और कश्मीर पुलिस इस साजिश को लगातार नाकाम कर रही है। पुलिस ने नशे के सौदागर के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाकर 3 महीने में 97 ड्रग्स तस्करों को जेल पहुंचाने का काम किया है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, खुफिया रिपोर्टों में यह मामला सामने आया है कि, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) युवाओं को आतंक की राह पर धकेलने में नाकाम होने पर नशे के को हथियार बना रहे है। पुलिस ने अभियान चलाकर हेरोइन की सप्लाई को लगभग ठप कर दिया है, लेकिन इसकी जगह मेडिकल ओपिओइड तेजी से जगह ले रहा है।
ओपिओइड गोलियों की मांग में हो रहा इजाफा
एक मीडिया संस्थान से बातचीत में स्थानीय नशा मुक्ति केंद्र के प्रमुख डॉ. मोहम्मद मुजफ्फर खान बताते हैं कि, ‘पिछले कई दिनों से ओपिओइड गोलियों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। उनके मुताबिक, ‘नशा करने वालों की तलब जब बढ़ जाती है, तो लोग मेडिकल पेनकिलर का सहारा लेने लगते हैं।’ ये गोलियां न केवल अवैध रूप से सप्लाई की जाती है, बल्कि दिल्ली और अमृतसर जैसे शहरों से भी मांगवाई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
गोलियों की जमकर होती है कालाबाजारी
नशा मुक्ति केंद्र के प्रमुख ने आगे बताया कि गोलियां की मांग ज्यादा होने के कारण इसकी कालाबाजारी भी जमकर होती है। उन्हों ने बताया कि एक पट्टी की कीमत 150 रुपये होती है, लेकिन काला बाजार में 800 रुपए में मिलती है। उनका कहना है कि पिछले कई सालों में चरस और भांग जैसे नशे से हेरोइन की लत और अब ओपिओइड पर निर्भरता की तेजी से बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, बेरहम पति ने पत्नी और दो बेटियों को उतारा मौत के घाट
अभियान चलाकर पुलिस ने ध्वस्त किया नशे का करोबार
पुलिस ने अभियान चलाकर नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रावाई की। पुलिस ने अब तक 3.57 किलो ब्राउन शुगर, 1.73 किलो हेरोइन, 203.43 किलो चरस, 11.95 किलो फूकी, नशे की गोलियां, भांग और गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 वाहनों, 9 मकानों और 29 बैंक खातों को जब्त किया है। पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत 21 लोगों को हिरासत में लिया, तीन मादक पदार्थों के ठिकाने ध्वस्त किए हैं।
Jammu and kashmir police sent 97 drug smugglers to jail in 3 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













