Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉन्स्टेबल ‘माया’ का मायाजाल! 9 SHO से संबंध और लाखों की ब्लैकमेलिंग, अरुण राय की सुसाइड ने खोले राज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार किया गया; पुलिस जांच कर रही है, प्रेम और ब्लैकमेल के आरोप हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Dec 10, 2025 | 11:00 AM

आरोपी महिला कॉन्स्टेबल, मृतक SHO अरुण कुमार राय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalaun Inspector Suicide Case: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने कुछ दिन पहले अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ पाया गया। उनके सीने पर सर्विस रिवॉल्वर रखा हुआ था, जिससे गोली चलने की बात सामने आई। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के वक्त मीनाक्षी मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने सबसे पहले पुलिस को घटना की सूचना दी थी। सीसीटीवी फुटेज में भी मीनाक्षी को इंस्पेक्टर के आवास से बाहर भागते हुए और चीखते हुए देखा गया था। इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने पुलिस को शिकायत की है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9 थाना प्रभारियों से थे संबंध

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीनाक्षी और इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के बीच काफी नजदीकियां थीं। बताया जा रहा है कि उनके बीच प्रेम संबंध थे, जो इस मामले की जटिलता बढ़ाते हैं। मीनाक्षी और अरुण 2024 में एक दूसरे के संपर्क में आए थे। वे दोनों कोंच थाना में तैनात थे, जहां से अरुण का बाद में ट्रांसफर कुठौंद और उससे पहले उरई हुआ। फिर भी मीनाक्षी उनसे मिलने आती रहती थीं। पुलिस की पुछताछ में मीनाक्षी  ने बताया की उसके संबंध थाना प्रभारियों से रहे हैं। 

अरुण को ब्लैकमेल कर रही थी मीनाक्षी

5 दिसंबर की रात इंस्पेक्टर राय ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। गोली उनके सिर से निकल गई थी। इस बारे में जब मीनाक्षी से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी ने इंस्पेक्टर अरुण को ब्लैकमेल किया। कहा जा रहा है कि मीनाक्षी ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और उनसे 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की शादी फरवरी 2026 में होनी थी। हाल ही में उसने 3 लाख रुपये का हार भी खरीदा था।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भगोड़ी दुल्हन गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

मीनाक्षी शर्मा मेरठ की रहने वाली है और 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही बनी थी। उसकी पहले पीलीभीत में पोस्टिंग हुई थी, जहां उसने एक सिपाही पर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उसका ट्रांसफर जालौन कर दिया गया। उसने पुलिस के दूसरे कर्मियों से अलग एक महंगा जीवनशैली जीती। उसके पास तीन मोबाइल फोन और एक आईफोन बरामद हुआ है, जिनका डेटा अब पुलिस जाँच रही है।

Jalaun inspector arun rai suicide case lady constable meenakshi sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 10:43 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

UP PET 2025 Result जारी: तीन साल के लिए होगा मान्य, यहां चेक करें अपना परिणाम

2

नाइजीरिया में सैनिकों ने किया कत्लेआम, प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बरसाई गोलियां, 9 की मौत

3

नहीं चाहिए भाई से शादी करने वाली महिला…ट्रंप ने फिर बोला इल्हान उमर पर हमला, बोले- इसको वापस भेजो

4

मौलवी को महंगा पड़ी अय्याशी, महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए, पिटाई होने पर घर छोड़कर भागे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.