जयपुर में भिड़े दो समुदाय…महिला से छेड़छाड़ के बाद खूनी पथराव, इलाके में दहशत
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के संवेदनशील माने जाने वाले रामगंज इलाके में शनिवार को दो समुदायों के बीच अचानक पथराव हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
पथराव की घटना के बाद का दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के संवेदनशील माने जाने वाले रामगंज इलाके में शनिवार को देर रात दो समुदायों के बीच अचानक पथराव हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना बाबू का टीका इलाके में उस समय हुई जब एक महिला से कथित छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई।
चश्मदीदों के अनुसार, एक समुदाय के कुछ युवकों पर इलाके की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है, जिसके बाद दूसरा पक्ष मौके पर पहुँच गया और बहस शुरू हो गई। यह बहस जल्द ही झगड़े में बदल गई और दोनों समुदायों के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इलाके में दहशत का माहौल
इस पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं, हालाँकि जयपुर पुलिस की ओर से उनकी संख्या और स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पथराव के दौरान दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुँचा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खूनी खेल; पत्नी की हत्या के बाद कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा हत्यारा पति
न्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जत्था तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर रामगंज इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, इस हिंसा में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: तीन दशक से सूखी पड़ी थी नदी, लोगों ने बसाए आशियाने, अब कुदरत ने मचाया कहर- VIDEO
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रामगंज जयपुर का पुराना और संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहाँ पहले भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और पूरे मामले की जाँच कर रहा है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
