Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले मारी गोली…फिर आरी से काटे हाथ पैर! सगे बेटे ने ‘नीले ड्रम’ में भरा बाप का शव, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 'नीले ड्रम' का खौफ एक बार फिर ताजा हो गया है। अब तक नीले ड्रम का डर पतियों के जेहन में जिंदा था, लेकिन अब यह खौफ पिताओं के मस्तिष्क तक पहुंच गया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 24, 2026 | 05:34 PM

मृतक पिता व कातिल बेटा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में नीले ड्रम का खौफ एक बार फिर ताजा हो गया है। अब तक नीले ड्रम का डर पतियों के जेहन में जिंदा था, लेकिन अब यह पिताओं के मन तक पहुंच गया है। मेरठ से शुरू हुआ सिलसिला राजधानी लखनऊ तक पहुंच चुका है। जहां बेटे ने ही कारोबारी पिता के टुकड़े कर शव को नीले ड्रम में छुपा दिया।

इससे पहले मार्च 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति व मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ की हत्या की थी। मुस्कान ने शव को नीले ड्रम में भरकर उसमें सीमेंट भर दी थी। इस घटना के बाद से नीला ड्रम चर्चा में है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अक्षत ने मेरठ कांड की कहानी सोशल मीडिया पर देखकर ही नीले ड्रम का चुनाव किया था।

कैसे पुलिस को अक्षत पर हुआ शक

डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को पिता की हत्या करने के बाद अक्षत अगले दिन अपने रिश्तेदारों के साथ पिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया। पुलिस ने शिकायत ले ली। जांच करने पर दोनों की लोकेशन एक साथ मिली जिससे शक की सुई अक्षत की तरफ ही घूम गई।

सम्बंधित ख़बरें

पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार…अब जमानत के लिए पहुंच गए हाई कोर्ट, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यू-टर्न!

कौन हैं आशुतोष महाराज? अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले महंत का कच्चा चिट्ठा: मुकदमों और हिस्ट्रीशीट का सच

कानपुर पुलिस का ‘किस’ कांड: रील बना रहे ट्रांसजेंडर को सिपाही ने सरेआम चूमा, Video वायरल होते ही गिड़गिड़ाने लगा

‘मैंने पिता को मार डाला’, चंद्रपुर में शराबी पिता की गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने रस्सी से घोंटा गला

CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई

इसके बाद पुलिस ने अक्षत को पकड़ लिया और कड़ी पूछताछ शुरू की। उन्होंने CCTV कैमरे चेक किए जिसकी फुटेज में वह रात में एक बैग लेकर घर से निकलता दिखा। पुलिस ने अक्षत को CCTV फुटेज दिखाते हुए कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली और परत दर परत सच्चाई सामने आती गई।

अक्षत ने क्यों की पिता की हत्या

शुरुआती जांच में पता चला कि पिता की डांट की वजह से वह काफी समय से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। उसने 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसने आरी से उनके हाथ-पैर काटकर एक बैग में भर लिए।

नीले ड्रम से बरामद हुई सड़ी लाश

अगली रात वह बैग लेकर करीब 10 किमी दूर सदरुना गया और हाथ-पैर फेंक दिए। बीते कल देर रात पुलिस अक्षत को लेकर उस जगह पर पहुंची, जहां उसने हाथ-पैर फेंकने की बात कबूल की थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अक्षत ने अपने पिता के धड़ को चादर और बिस्तर में लपेटा था। फिर उसने उसे नीले ड्रम में भर दिया। जब पुलिस ने लाश बरामद की, तो वह पूरी तरह सड़ चुकी थी और उससे बदबू आ रही थी।

यह भी पढ़ें: क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की हत्या के बाद अक्षत ने राइफल गद्दे के नीचे छिपा दी थी। पूछताछ करने पर अक्षत ने गद्दे के नीचे से राइफल निकालकर सौंप दी। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। DCP ने बताया कि लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है। इसके साथ ही पुलिस उस आरी की तलाश भी कर रही है जिससे उसने अपने पिता के हाथ-पैर काटे थे।

Son kills father shoots then cuts limbs dumps body in blue drum shocking crime story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 05:34 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.