Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैंने पिता को मार डाला’, चंद्रपुर में शराबी पिता की गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने रस्सी से घोंटा गला

Chandrapur Crime News: चंद्रपुर के भिसी में दिल दहला देने वाली वारदात। शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाले पिता से तंग आकर 19 वर्षीय बेटे ने नायलॉन की रस्सी से उनकी हत्या कर दी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 24, 2026 | 10:33 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chimur Bhisi Murder Case: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के चिमूर तालुका के अंतर्गत आने वाले भिसी गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। पिता की शराब की लत और आए दिन होने वाली गाली-गलौज से परेशान होकर छोटे बेटे ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गाली-गलौज और विवाद बना मौत का कारण

मृतक की पहचान 51 वर्षीय मच्छिंद्र आनंदराव मेश्राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मच्छिंद्र को शराब की भीषण लत थी। वह अक्सर नशे में धुत होकर अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मारपीट और गंदी गालियां दिया करता था। 22 फरवरी की रात, जब पूरा मोहल्ला एक सगाई समारोह के जश्न में डूबा था, मच्छिंद्र के घर में मौत का तांडव रचा जा रहा था।

सगाई समारोह के बाद भड़का गुस्सा

मृतक का 19 वर्षीय छोटा बेटा संदेश मेश्राम उस रात पड़ोस में आयोजित सगाई के कार्यक्रम में खाना परोसने गया था। काम खत्म कर जब वह घर लौटा, तो उसके पिता घर पर नहीं थे। रात करीब 11 बजे मच्छिंद्र नशे में धुत होकर घर लौटा। संदेश ने उससे खाना खाने का आग्रह किया, लेकिन मच्छिंद्र और शराब पीने की जिद करने लगा। जब बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो पिता ने हमेशा की तरह गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज

क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Chandrapur News: कर्ज से जुड़े दस्तावेज पेश करें किसान, जिला सहकारी बैंक संचालक पाथोड़े की अपील

ब्रह्मपुरी को जिला बनाने के लिए CM को देंगे 1 लाख पत्र, 27 को तहसील कार्यालय पर देंगे दस्तक

समारोह के शोर और पिता की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर संदेश का आपा खो गया। उसने घर में रखी नायलॉन की रस्सी उठाई और पिता का गला घोंट दिया। नशे में होने के कारण मच्छिंद्र बचाव नहीं कर पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भाई को फोन कर कबूला गुनाह

हत्या के बाद घबराए संदेश ने सिंदेवाही में रहने वाले अपने बड़े भाई पंचशील मेश्राम को फोन किया और कहा कि “मैंने पिता को मार डाला है।” खबर मिलते ही पंचशील गांव पहुंचा, जहां संदेश ने रोते हुए पिता की प्रताड़ना की पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद बड़े भाई ने तुरंत चंद्रपुर जिले की भिसी पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, नागपुर-यवतमाल-वर्धा समेत विदर्भ के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

शुरुआत में आरोपी संदेश ने पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसके पिता ने आत्महत्या की है। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और शव का मुआयना किया, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। भिसी पुलिस के थानेदार मंगेश भोंगाडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

Chandrapur crime news son killed alcoholic father bhisi chimur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 10:33 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Crime News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.