पड़ोसी का मजाक उड़ाने कुत्ते का नाम ‘शर्मा जी’…इंदौर में डॉग विवाद खूनी संघर्ष में बदला
Indore में एक व्यक्ति ने पड़ोसी शर्मा परिवार का मजाक उड़ाने के लिए अपने Dog का नाम 'शर्माजी' रख लिया, जिससे विवाद शुरू हुआ और मारपीट तक पहुंच गया। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
इंदौर में एक पालतू कुत्ते के नाम को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला (एआई कान्सेप्ट फोटो और थाने की तस्वीर)
Indore Dog Controversy News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पालतू कुत्ते के नाम को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी ‘शर्मा’ परिवार को चिढ़ाने के लिए अपने कुत्ते का नाम ‘शर्मा जी’ रख दिया। जब पड़ोसी दंपती ने इस पर आपत्ति जताई, तो कुत्ते के मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
यह घटना इंदौर की शिव सिटी कॉलोनी की है, जहां 11 सितंबर की रात को वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी किरण शर्मा टहलने के लिए निकले थे। उसी समय उनका पड़ोसी भूपेंद्र सिंह अपने कुत्ते को घुमा रहा था। आरोप है कि भूपेंद्र ने अपने दोस्तों के सामने जानबूझकर जोर से अपने कुत्ते को ‘शर्मा जी’ कहकर पुकारा। चूंकि यह वीरेंद्र का सरनेम था, उन्हें यह बात अपमानजनक लगी और उन्होंने इसका विरोध किया।
टोकने पर हुआ गाली-गलौज और हमला
वीरेंद्र शर्मा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उनकी पत्नी किरण ने भूपेंद्र को ऐसा करने से रोका, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भूपेंद्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शर्मा दंपती पर हमला कर दिया। वीरेंद्र का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका सिर गार्डन की दीवार पर पटक दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद, घायल दंपती ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
यह भी पढ़ें: भारत को कोई ऐतराज नहीं, प्यार पहले जितना ही बरकरार; सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार का स्वागत
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
दंपती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत पर भूपेंद्र सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि विवाद की शुरुआत कुत्ते को ‘शर्मा’ नाम से बुलाने पर हुई थी। एसीपी निधि सक्सेना ने भी जानकारी दी कि राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
