-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Haryana Model Sheetal Chaudhary Murder Case Will Be Exposed After Arrest Of Accused Boyfriend
बॉयफ्रेंड ने क्यों किया हरियाणा की मॉडल शीतल का मर्डर, कार नहर में गिराकर किया गुमराह, अब खुलेगा राज
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
हरियाणा की मॉडल शीतल चौधरी की हत्या के मामले में आरोपी ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पूछताछ में पता चलेगा कि ब्वॉयफ्रेंड सुनील ने क्यों की थी शीतल की हत्या। कत्ल में प्रयोग चाकू भी बरामद किया जाएगा।

हरियाणी की मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में आरोपी ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ में खुलेंगे राज
चंडीगढ़: हरियाणा की मॉडल शीतल चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। बीते सोमवार को शीतल की लाश खरखौदा के पास एक नहर में मिली थी। शीतल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कॉल डीटेल खंगाली तो सुनील का मोबाइल नंबर मिला। जांच शुरू की गई तो शक होने पर सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने शीतल की हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे रिमांड पर लिया गया है। अब सुनील से पुलिस पूछताछ करेगी और जानेंगी कि उसने शीतल का कत्ल क्यों किया। ऐसे में शीतल मर्डर केस में जल्द ही सच सामने आने की संभावना है। हरियाणवी मॉडल शीतल 14 जून को घर से एक एल्बम शूट करने के जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन उसके बाद लापता हो गई। 15 जून को उसकी लाश खरखौदा के पास नहर में पाई गई थी।
कार नहर में गिराकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश
शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील ने इस हत्याकांड में पुलिस को चकमा देने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसने नहर में कार गिरने का नाटक भी किया था। वह भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पार्क अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुनील इसराना का रहने वाला है और काफी समय से शीतल के साथ रिलेशनशिप में था। शीतल पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
शादीशुदा था आरोपी सुनील, इसलिए तो नहीं की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की हत्या के मामले में सुनील हर एंगल पर जांच कर रही है। आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। ये पता चला है कि आरोपी सुनील पहले से शादीशुदा था। ऐसे में पुलिस ये अंदाजा भी लगा रही है कि शायद सुनील पर शीतल शादी करने का दबाव बना रही थी इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस की पूछताछ में जल्द ही साफ हो जाएंगे। इसके साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
Haryana model sheetal chaudhary murder case will be exposed after arrest of accused boyfriend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














