- Hindi News »
- Crime »
- Greater Noida Greater Noida Nikki Payla Dowry Death Case
₹35 लाख के लिए पत्नी को जिंदा फूंका, गांव से थाने तक मचा बवाल, बेटा बोला- पापा ने लाइटर से जलाया
Nikki Payla Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता निक्की की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति विपिन और परिजनों ने मारपीट कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

₹35 लाख के लिए पत्नी को जिंदा फूंका, गांव से थाने तक मचा बवाल (Image- Social Media)
Greater Noida Dowry Case: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतका की पहचान निक्की (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, निक्की को 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।
इस घटना से जुड़ा एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निक्की का छोटा बेटा रोते हुए कहता है, “पापा ने चाटा मारा फिर लाइटर से आग लगा दी।” महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों ने हाथों में ‘Justice for Nikki’ और ‘निक्की बहन को इंसाफ दो’ जैसे बैनर लेकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
गांव से थाने तक प्रदर्शन
पीड़िता की मां ने रोते हुए कहा, “पूरा गांव, पूरा समाज हमारे साथ खड़ा है। जलाए जाने से करीब 5 मिनट पहले बेटी की पति से बात हुई थी। अब हमें न्याय नहीं, बदला चाहिए — खून के बदले खून।”
सम्बंधित ख़बरें
प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
‘मसीहा बनना है तो मुसलमान को बनाओ पार्टी अध्यक्ष’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तीखा हमला
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
गांव में प्रदर्शन और धरना तेज हो गया है। लोग नारे लगा रहे हैं — “फांसी दो, खून के बदले खून चाहिए।” प्रशासन के लिए हालात संभालना चुनौती बन गया है।
पुलिस ने क्या कहा?
21 अगस्त की रात पुलिस को कासना स्थित फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- गुजरात का गाजा कनेक्शन! मस्जिदों से चंदा फिर अय्याशी, क्राइम ब्रांच के लपेटे में सीरियाई नागरिक
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मृतका की बहन की शिकायत पर पति विपिन और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
Greater noida greater noida nikki payla dowry death case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMप्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
May 25, 2026 | 08:30 AMPadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













