मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग की फायरिंग, चरण कौर ने कहा- हमारी आत्मा पर जख्म

Punjab News: हरियाणा के डबवाली में लगी सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की है। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा लगवाने वाले दिग्विजय चौटाला को भी धमकी दी है।
मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग की फायरिंग, चरण कौर ने कहा- हमारी आत्मा पर जख्म
सिद्धू मूसेवाला (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Siddhu Musewala News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में सिंगर सिद्धु मूसेवाला की प्रतिमा पर फायरिंग हुई है। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। वहीं इस घटना के बाद सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह हमला हमारे बेटी की याद पर हमला है, हमारी आत्मा पर जख्म है। जिस मूर्ति पर गोली चलाई है, वो एक पत्थर की प्रतिमा नहीं बल्कि सिद्धू के प्यार और सम्मान की निशानी है।

चरण कौर ने आगे लिखा कि ये लोग सिद्धू की मौत का अपमान कर रहे हैं और उसकी यादों को भी मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा लोगों लिए आवाज उठाता था। वह हमारे बीच नहीं है, तब भी उसे चुप कराने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन उसे चुप नहीं कराया जा सकता है। उसे मिटाया नहीं जा सकता है। वो एक लहर है, हमेशा जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी चुप्पी को हार मत समझो। हर किसी को एक दिन उसके किए की सजा मिलेगी। यह हमला हमारी आत्मा पर चोट जैसा है।

दिग्विजय चौटाला ने लगवाई थी प्रतिमा

गौरतलब है कि डबवाली में पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने लगवाई थी। तीन दिन पहले रात को अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की प्रतिमा पर फायरिंग की थी। जिससे मूर्ति का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इतना ही नहीं एक विदेशी नंबर चौटाला को वीडियो मैसेज आया था, जिसमें मूसेवाला की प्रतिमा पर फायरिंग करते हुए दिखाया गया है।

लॉरेंस गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

मुसेवाला की प्रतिमा पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रतिमा लगाने वालों के भी धमकी दी गई है। उसमें लिखा गया कि प्रतिमा लगाकर मूसेवाला को जो शहीद का दर्जा देने की कोशिश कर रहे हैं और जनता को भटका रहे हैं, वे सुधर जाएं नहीं अंजाम बुरा होगा। यह धमकी सीधे तौर पर दिग्जविजय चौटाला को दी गई है। जो बड़े राजनीतिक घऱाने से संबंध रखते हैं। उनके परदादा देवी लाल चौटाला देश के उपप्रधानमंत्री थे और उनके दादा ओपी चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com