-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Lawrence Bishnoi 40 Shooter Trying To Flee Abroad Nia Arrested Fake Passport Operator Rahul Sarkar
लॉरेंस गैंग को लेकर NIA का बड़ा खुलासा, विदेश भागने की फिराक में थे 40 गुर्गे; फर्जी पासपोर्ट ऑपरेटर गिरफ्तार
- Written By: मनोज आर्या
जांच के दौरान एनआईए को शक हुआ है कि पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड और महाराष्ट्र के एनसीपी अजीत गुट के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटरों को भी विदेश भगाने के लिए राहुल सरकार के फर्जी पासपोर्ट...

लॉरेंस बिश्नोई, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान पता चला है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में फैले लॉरेंस गैंग के करीब 40 गुर्गे भारत छोड़कर विदेश भागने की फिराक में थे। ये सभी गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी उत्तराखंड में रहने वाले राहुल सरकार के संपर्क में थे। एनआईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ में बड़ी घटनाओं को अंजाम दिलवाने के बाद आरोपी राहुल सरकार से बातचीत कर उसके शूटरों और गैंगस्टरों को विदेश भेजने का जुगाड़ कराता था।
जांच के दौरान एनआईए को शक हुआ है कि पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड और महाराष्ट्र के एनसीपी अजीत गुट के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटरों को भी विदेश भगाने के लिए राहुल सरकार के फर्जी पासपोर्ट के नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 23 मई को लॉरेंस गैंग के फर्जी पासपोर्ट के नेटवर्क को ऑपरेट करने वाले आरोपी राहुल सरकार को पकड़ा था।
पंजाब के हैं 22 गैंगस्टर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि इन 50 गैंगस्टरों में से सिर्फ 22 पंजाब के हैं, जो आरोपी राहुल सरकार के संपर्क में थे। 2022 में हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन थापन को भी विदेश भागने में राहुल सरकार ने मदद की थी। विदेश भागने की तैयारी कर रहे गैंगस्टरों में मनदीप सिंह व जतिंदर सिंह भी शामिल है। मनदीप ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर कांड में शूटरों और 2017 में गैंगस्टर दीपक टीनू को विदेश भगाने में भी मदद की थी। मनदीप पर चंडीगढ़ व हरियाणा में हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है। गैंगस्टर अजय सिंह उर्फ अजयपाल, अंकित, हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी, लखविंदर, सुबीर सिंह उर्फ सुबी, अर्शदीप सिंह, शुभम कुमार, महफूज उर्फ विशाल खान भी भागने की तैयारी में था।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
नवभारत विशेष: अमेरिका ने क्यों लगाया बिश्नोई पर आरोप ? ड्रग्स-फिरौती नेटवर्क का खुलासा
FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
पंजाब को मिलेगी नई ट्रेन और एडवांस रेलवे स्टेशन की सौगात, 8 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
5 लाख के इनामी नक्सल कमांडर सहित 2 नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
50 से ज्यादा शूटरों को विदेश भेज चुका है राहुल सरकार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी राहुल सरकार अब तक लॉरेंस गैंग के 50 से ज्यादा शूटरों को फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भेज चुका है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई नामी गैंगस्टर शामिल हैं। अब एनआईए इन सबका रिकॉर्ड खंगाल रही है। इन्हें डिपोर्ट कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।
Lawrence bishnoi 40 shooter trying to flee abroad nia arrested fake passport operator rahul sarkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
Jul 24, 2026 | 07:33 PM‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMGondia News: गोंदिया में घर-घर सर्वे, शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा न रहे, जिलाधिकारी मंदार पत्की का बयान
Jul 24, 2026 | 07:16 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














