Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फरीदाबाद: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, पति और जेठ गिरफ्तार

Crime News: ओल्ड फरीदाबाद में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Sep 07, 2025 | 09:45 PM

दहेज उत्पीड़न का मामला (सौजन्य IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Faridabad Crime News : ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में दहेज उत्पीड़न से तंग होकर नवविवाहिता विमलेश (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार विमलेश को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विमलेश की सात महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही परेशानी बढ़ गई थी।

परिजनों ने मारपीट करने का लगाया आरोप

मृतका के मामा किशोरी लाल ने बताया कि विमलेश की शादी 25 फरवरी 2025 को ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (24) से हुई थी। विजय एक वर्कशॉप में काम करता है। विवाह के दो महीने बाद से ही विमलेश को पति विजय व उसके परिजन मारने लगे। ससुराल पक्ष की तरफ से उस पर अक्सर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए पालकमंत्री सख्त; अवैध धंधों में पुलिस से संबंध मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

अमरावती: ‘रिद्धि ज्वेलर्स’ के मालिक ने निवेश के नाम पर लगाया 92 लाख का चूना; 50 लोग ठगी के शिकार, आरोपी फरार

कानपुर में प्रोफेसर ने छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा, विरोध में विद्यार्थियों ने जमकर काटा बवाल

अकोला में अवैध साहूकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन; बाफणा चाचा भतीजा सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज, जांच जारी

मोबाइल की मांग करते थे ससुराल वाले

ससुराल वाले लगातार कार और मोबाइल की मांग कर रहे थे। शादी में परिवार की ओर से घर का पूरा सामान दिया गया था। कई बार परिवार के बीच बैठकों के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन हालात जस के तस रहे।

पति और जेठ को गिरफ्तार

मामा ने आगे बताया कि शनिवार सुबह विमलेश ने अपने भाई और बहन से बातचीत की थी, उस समय सब ठीक था। दोपहर बाद करीब 4 बजे विमलेश ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को शाम करीब 5:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद विमलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हमारे पास सूचना आई थी कि विमलेश नाम की नवविवाहिता ने फांसी लगा ली है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष से उसके पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने देहज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : मोतिहारी में अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो मैगजीन बरामद

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Fed up with dowry harassment in faridabad newlyweds gave life husband and brother in law arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2025 | 09:45 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Haryana
  • Haryana News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.