- Hindi News »
- Crime »
- Engineering Student Kidnapped In Karnataka Father Alleges Love Jihad Case Filed Against Man
कर्नाटक में इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज; पिता ने लव जिहाद का आरोप लगाया
कर्नाटक में इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर पिता ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी को इंस्टाग्राम के जरिए शिकार बनाया गया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

कर्नाटक के उडुपी से 20 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा के अपहरण का मामला आया है (सांकेतिक फोटो)
बेंगलूरु: कर्नाटक के उडुपी में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उडुपी टाउन पुलिस थाने में 20 मार्च को दर्ज शिकायत में छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी उसी दिन शाम लगभग छह बजे उडुपी के कुक्कीकट्टे जंक्शन पर कॉलेज की बस से उतरी थी। वह मूडबिद्री के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थी।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपनी एक रिश्तेदार के घर जा रही थी तो अकरम मोहम्मद नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसे ले गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी एवं बस चालक ने पिता को इसकी जानकारी दी। छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने पहले भी मोहम्मद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी तब आरोपी ने उसका उत्पीड़न किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने बदला लेने के लिए उनकी बेटी का अपहरण किया।
इंस्टाग्राम से बनाया लव जिहाद का शिकार
पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। बेटी के पिता ने उडुपी में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद पिछले पांच सालों से इंस्टाग्राम के जरिए उनकी बेटी से जुड़ा हुआ था। बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनकी निजी तस्वीरें जारी करने की धमकी देकर छात्रा को परेशान भी किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक उपचुनाव: दावणगेरे और बागलकोट में जारी कांटे की टक्कर, क्या जनता चुनेगी विरासत या नया चेहरा?
चंद्रपुर में हड़कंप! एक ही दिन में 3 नाबालिग लड़कियां लापता, क्या जिले में सक्रिय है कोई बड़ा किडनैपिंग गैंग?
अब स्कूल-कॉलेज में नहीं कर पाएंगे मोबाइल इस्तेमाल, ये राज्य ला रहा सख्त कानून
मेडिकल एग्जाम में नकल कर रहा छात्र पकड़ाया, पेपर छिन जाने पर टीचर पर बरसाए मुक्के, वीडियो वायरल
पुलिस के प्रति असंतोष
पीडिता के पिता ने पुलिस के प्रति असंतोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा, मैं अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। उन्होंने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अनुरोध किया कि अदालत उडुपी टाउन पुलिस को निर्देश देकर उनकी बेटी को अदालत के समक्ष पेश करें।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को याचिका की सुनवाई की तथा चार अप्रैल तक के लिए इसे स्थगित कर दिया। इस बीच, मोहम्मद ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपनी शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन दिया। उसने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 482 के तहत उडुपी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत देने का अनुरोध करते हुए एक आवेदन भी दायर किया है।
ऐजेंसी इनपुट के साथ
Engineering student kidnapped in karnataka father alleges love jihad case filed against man
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














