Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद रुपयों के लिए कत्लेआम! CR पार्क में पड़ोसी ने चाकू से गोदकर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

CR Park Murder Case: दिल्ली के सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में पैसों के विवाद में पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या। आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच और तलाश में जुटी। इलाके में सनसनी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 18, 2026 | 07:58 AM

CR पार्क में डबल मर्डर (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Double Murder Case: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में डबल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में आरोपी ने दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों और मृतकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने चाकू से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से कर रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शुक्रवार की शाम को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच आरंभ कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पैसों का विवाद मुख्य कारण हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका

श्रीलंका में ‘कोयला घोटाले’ की आंच: ऊर्जा मंत्री कुमार जयकोडी का इस्तीफा, NPP सरकार को लगा पहला बड़ा झटका

Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे

सोशल मीडिया से 41 आपत्तिजनक अकाउंट डिलीट, आरोपी के साथ जन्मदिन मनाने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह अभी गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है। फिलहाल, पुलिस घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सुल्तानपुरी में भी हुई हत्या

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था।

आरोपी पहले भी रोहन पर चाकू से वार कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत करा दिया गया और कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और 3-4 लड़कों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया।

यह भी पढ़ें- सुपारी किलर्स से लेकर साजिश तक, CBI ने सुलझाया भाजपा नेता की हत्या का केस; आरोपी कांग्रेसी विधायक को उम्रकैद

सुनीता नाम की एक महिला ने भी बताया कि रोहन पर पहले भी हमला हुआ था, लेकिन तब मामला आपसी समझौते के नाम पर रफा-दफा कर दिया गया था। परिवार का कहना है कि यह एक सुनियोजित हमला था और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद पहले कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ा।

Delhi double murder tara apartment cr park money dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 07:58 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Delhi
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.