- Hindi News »
- Crime »
- College Professor Molested 30 Girl Students And Made Video In Hathras
UP News: हाथरस में प्रज्वल रेवन्ना जैसा कांड, प्रोफेसर ने 30 छात्राओं को बनाया हवस का शिकार…इंटरनेट पर डाले वीडियो
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक प्रज्वल रेवन्ना जैसा ही यौन उत्पीड़न का मामला है। यहां एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर ने 30 ज्यादा छात्राओं को अपने हवस का शिकार बनाया है।
- Written By: Saurabh Pal

आरोपी प्रोफेसर-रजनीश
हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक प्रज्वल रेवन्ना जैसा ही यौन उत्पीड़न का मामला है। यहां एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर ने 30 ज्यादा छात्राओं को अपने हवस का शिकार बनाया है। उसके मोबाइल फोन से कॉलेज की छत्राओं के 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। इतना ही नहीं छात्राओं की इज्जत से खिलवाड़ करते हुए प्रोफेसर ने कई वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। प्रोफेसर की हरकतों से आजिज आकर एक छात्रा ने महिला आयोग को लेटर लिखा तो मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर 54 वर्षीय रजनीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि वह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामला जैसे ही प्रकाश में आते ही वह फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ घटना की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कॉलेज मैनेजमेंट ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।
छात्रा का लेटर जो महिला आयोग को लिखा गया
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
मायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
सनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
कॉलेज की एक छात्रा ने 6 मार्च को महिला आयोग को पत्र लिखा था। शिकायत में फोटो और वीडियो भी भेजा था। शिकायत के बाद महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने इंटरनल जांच शुरू की थी।
महिला आयोग को लिखे पत्र में छात्रा ने अपना बदला हुआ नाम लिखा था। साथ उसने यह बताया कि वह पिछले एक साल में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिख चुकी है। लेकिन आरोपी रजनीश बहुत ताकतवर है, जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर रजनीश दरिंदा है। यह कॉलेज की मासूम छात्राओं को नौकरी का लालच देकर उनकी इज्जत से खेल रहा है। कॉलेज प्रशासन ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
छात्रा ने आगे लिखा कि ऐसा लगता है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य और मैनेजमेंट की शह पर प्रोफेसर कॉलेज की छात्राओं का शोषण कर रहा है। जब तक इस दरिंदे को सजा नहीं दिलवाउंगी तब तक हार नहीं मानूंगी।….’
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस को मिले 65 अश्लील वीडियो
छात्रा के पत्र का महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। इसके बाद हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और प्रोफेसर को पूछताछ के लिए बुलाया। उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया, लेकिन उसने पहले ही वीडियो-फोटो डिलीट कर दिए थे। पुलिस ने मोबाइल का डेटा रिकवर कराया, तो 65 अश्लील वीडियो मिले। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। अब कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
डीएम राहुल पांडेय ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम बनाई है। इसमें सीओ सिटी, तहसीलदार सादाबाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं। डीएम ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
College professor molested 30 girl students and made video in hathras
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: तमिलनाडु CM का नया ड्रामा, विजय क्यों बन रहे हैं मामा !
May 12, 2026 | 09:15 AMग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
May 12, 2026 | 09:09 AMमोहम्मदवाड़ी में नए नल कनेक्शन के नाम पर 50 हजार की वसूली, विधायक चेतन तुपे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
May 12, 2026 | 09:07 AM…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
May 12, 2026 | 08:59 AMExplainer: भारत पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट? PM मोदी को क्यों करनी पड़ी जनता से अपील, समझिए पूरा गणित
May 12, 2026 | 08:59 AMइंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
May 12, 2026 | 08:47 AMयोगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














