-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Child Dies Due To Beating In School Prayagraj
मैडम की पिटाई से 4 वर्षीय बच्चे की स्कूल में मौत, बेटे का शव लेकर एक से दूसरे अस्पताल दौड़ता रहा पिता
- Written By: Saurabh Pal
प्रयागराज यमुना पार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल में टीचर की पिटाई से एक बच्चे की मौत हो गई है। उसी स्कूल में पढ़ने वाले मृतक के भाई ने बताया कि मैडम ने बुलाकर पीटा था।

प्रतीकात्मक फोटो- बच्चे की मौत
प्रयागराज: यमुना नगर में महेवा के पास एक स्कूल में शुक्रवार को दो अध्यापिकाओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि महेवा स्थित एक स्कूल के प्रशासन ने चार वर्षीय बालक के परिजनों को सूचना दी कि बालक बेहोश हो गया है, जिसके बाद परिजनों और स्कूल के कर्मचारियों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
डीसीपी ने बताया कि बालक को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की सहमति से बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेजा गया।
‘स्कूल से फोन आया आपका बेटा बेहोश हो गया’
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
राजधानी के VIP इलाके में विधायक के बेटे के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, 4 आरोपियों पर FIR
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
बच्चे के पिता वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं अपनी किराने की दुकान पर था। तभी स्कूल से मैडम का फोन आया कि आपका बेटा बेहोश हो गया है। मैं दुकान से स्कूल के लिए भागा। जब मैंने मैडम के साथ बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठाया तो बच्चे की सांस ही नहीं चल रही थी।” उन्होंने कहा कि फिर भी मैं उसे लेकर हेज अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बाल अस्पताल ले जाने को कहा और बाल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मेरे बेटे को मृत घोषित कर दिया।”
मृतक बच्चे का भाई बोला मैडम ने बुलाकर पीटा
बच्चे के पिता जायसवाल ने बताया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले मेरे बड़े बेटे ने बताया कि एक मैडम ने बच्चे को बुलाया और दूसरी मैडम ने उसे मारा, जिससे उसकी चीभ और सिर में चोट लगी। इसके बाद मैडम ने बच्चे के ऊपर पानी का छींटा मारा। हालांकि पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
दो शिक्षिकाओं पर बच्चे को पीटने का आरोप
डीसीपी (यमुना नगर) यादव ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में स्कूल की दो अध्यापिकाओं पर बच्चे को पीटने का आरोप लगाया है। इस पर नैनी थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शिकायत में किसी तरह के यौन उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पुलिस सभी बिंदुओं पर इसकी जांच कर रही है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
डीसीपी ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की आंख के पास एक चोट का निशान है। इसके साथ ही उसकी जीभ पर एक चोट का निशान है। साथ ही उसके निजी अंग के पास भी चोट के निशान हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
Child dies due to beating in school prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में 200 रुपये के नकली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Jun 26, 2026 | 07:07 PMभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
Jun 26, 2026 | 07:06 PMगोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर चट्टान पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई; वीडियो वायरल
Jun 26, 2026 | 07:00 PMरोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
Jun 26, 2026 | 07:00 PMबांधवगढ़ में बाघ का कहर! ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले नर बाघ को किया गया रेस्क्यू
Jun 26, 2026 | 06:50 PMJyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये दीपक उपाय, घर में बढ़ सकती है सुख-समृद्धि और धन की आवक
Jun 26, 2026 | 06:43 PMभीषण गर्मी में कार के अंदर बंद मिला पालतू कुत्ता, वीडियो देख भड़के लोग; मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 26, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














