-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Bihar Man Who Spent Three Years Jail For Murder Was Found Alive
जिसकी हत्या के आरोप में काटी तीन साल की सजा, वो निकला जिंदा…खुलासे से मचा हड़कंप
- Written By: अर्पित शुक्ला
बरेली जिले में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक व्यक्ति को इसलिए रिहा कर दिया गया क्योंकि जिस व्यक्ति की हत्या का उसपर आरोप था वह बिहार में जिंदा पाया गया।

सांकेतिक तस्वीर
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक व्यक्ति को रिहा कर दिया गया। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस व्यक्ति की हत्या का उसपर आरोप था वो बिहार में जिंदा पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ट्रेन में मोबाइल चोरी को लेकर हुए झगड़े में अयोध्या निवासी नरेन्द्र दुबे पर एताब नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था, जिसके लिए उसे तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी लेकिन जिस व्यक्ति की हत्या का आरोप उसपर था, वो जिंदा निकला।
पुलिस के मुताबिक, बिहार में एताब की ससुराल पक्ष के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद अपर जिला न्यायाधीष ने दुबे को दोषमुक्त करार देते हुए उनको रिहा करने का आदेश दिया। शाहजहांपुर के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल वर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या का आरोप है, वो अभी जिंदा है।
परिवार ने की थी शव की शिनाख्त
उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों ने की थी और ऐसी स्थिति में अभियोजन पक्ष का कोई दोष नहीं है। अधिकारी ने कहा कि जांच अधिकारी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि शव की शिनाख्त एताब के परिवार वालों ने की थी। शाहजहांपुर के अपर जिला न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को वर्मा की दलीलों और साक्ष्य से सहमत होते हुए नरेन्द्र को दोषमुक्त करार देते हुए रिहा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
क्या है मामला
बता दें कि राजकीय रेलवे पुलिस के बरेली थाने में 16 दिसंबर 2022 की रात तैनात सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे ‘डी टू’ में दो लोगों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे को तिलहर स्टेशन के पास किसी स्थान पर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अयोध्या की पहाड़गंज कालोनी निवासी आलोक ने फोन से इसकी सूचना देते हुए घटना का वीडियो भी भेजा था। पुलिस के अनुसार, रात लगभग एक बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पर पहुंची, जहां सत्यवीर सिंह ने नरेन्द्र दुबे को पकड़ लिया। अभियोजन पक्ष ने बताया कि तिलहर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से एक शव भी बरामद किया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar man who spent three years jail for murder was found alive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी की बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PM‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMपासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
Jul 03, 2026 | 01:09 PMआर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ
Jul 03, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM













