- Hindi News »
- Crime »
- Bhilai Digital Arrest Fake Cbi Scam 54 Lakh Fraud Lucknow Arrested
CBI अफसर बनकर महिला को एक महीने रखा डिजिटल अरेस्ट में, 54.90 लाख ठगे; लखनऊ से 4 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में CBI अधिकारी बनकर ठगों ने महिला को परिवार सहित एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 54.90 लाख की ठगी की। पुलिस ने लखनऊ से चार आरोपी पकड़े हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा

भिलाई में खुद को CBI अधिकारी बताकर एक महिला और उसके परिवार को डराकर एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा (कॉन्सेप्ट फोटो- एआई)
रायपुर/लखनऊ: छत्तीसगढ़ के भिलाई में साइबर ठगों ने एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा कर दिखाया। खुद को CBI अधिकारी बताकर चार आरोपियों ने एक महिला और उसके परिवार को डिजिटल अरेस्ट में डाल दिया। पूरे एक महीने तक डर और धमकी के जरिए महिला से 54 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से चार ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
नेवई थाना क्षेत्र की पीड़िता नम्रता चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल से 29 मई 2025 के बीच उसे और उसके पिता को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया। कॉल करने वाले खुद को CBI अधिकारी बताकर बोले कि उनके बैंक खातों से 2 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। आरोपियों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर महिला से उसकी संपत्ति की जानकारी निकलवाई और भारी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।
लखनऊ से चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी खाता भी मिला
दुर्ग पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल और बैंक डिटेल्स निकालीं। इसके बाद लखनऊ पहुंचकर दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार और शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। राजेश विश्वकर्मा ने वह यूनियन बैंक खाता उपलब्ध कराया जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। सभी आरोपियों से मोबाइल और आधार कार्ड जब्त कर लिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, चांदूर बाजार पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मामला
नाबालिगों को ‘हिजड़ा’ बनाने वाले बांग्लादेशी गैंग का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना फरार, एक सदस्य गिरफ्तार
बीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
यवतमाल में चाकू की नोक पर ट्रक लूट, 250 क्विंटल तूअर पार; दो आरोपी गिरफ्तार
महिला को एक महीने तक रखा गया डिजिटल अरेस्ट में
पीड़िता ने बताया कि उसे और उसके बुजुर्ग पिता को फोन कॉल्स और ऑनलाइन धमकियों के जरिए घर में ही रहने को मजबूर किया गया। इसे ही डिजिटल अरेस्ट कहा जा रहा है। दुर्ग एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपियों ने महिला को बनाया निशाना
पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल और आधार कार्ड जब्त कर लिया है। चारों को रिमांड पर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य और सभी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
Bhilai digital arrest fake cbi scam 54 lakh fraud lucknow arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PM‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
Apr 03, 2026 | 06:30 PMमोरगांव तहसील में जल संकट रोकने के सख्त निर्देश, टैंकर आपूर्ति और बोरवेल मरम्मत पर जोर
Apr 03, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














