-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Auto Rickshaw Driver Shameful Act Auto Driver Encounter Women Safety In Up
परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, विरोध में हुई मारपीट, पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली
- Written By: सिमरन सिंह
Women Safety In UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की।

Auto Driver Encounter (Source. Gemini)
Auto Driver Encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के लिए बता दें कि घटना सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने लगी है।
परीक्षा केंद्र जाने के दौरान हुई वारदात
जानकारी में पता चला है कि दोनों युवतियां लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली हैं और पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए रायबरेली जा रही थीं। वे ट्रेन से लखनऊ पहुंचीं और रेलवे स्टेशन से बस अड्डे तक जाने के लिए एक ऑटो में बैठीं। वहीं आरोप है कि ऑटो चालक हसीब उन्हें निर्धारित बस अड्डे तक ले जाने के बजाय सुनसान इलाके की ओर ले गया। वहां उसने दोनों युवतियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।
शोर मचाने पर भागा आरोपी
पीड़िताओं ने जांच के दौरान बताया कि उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास लोगों की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद दोनों युवतियां नजदीकी थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और दोनों युवतियों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था भी की ताकि उनकी परीक्षा प्रभावित न हो।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
CCTV की मदद से हुई पहचान
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान करी। जिसके बादज देर रात पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली थी लेकिन पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें गोली हसीब के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार हो पाई।
ये भी पढ़े: वर्धा अर्बन बैंक घोटाला: पूर्व प्रबंधक प्रवीण बोरकर 11 जून तक पुलिस रिमांड पर, EOW करेगी जांच
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने अपनी जांच में पाया की आरोपी हसीब का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। जिसके अनुसार वह पहले हरदोई में दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और ऑटो बरामद किया है। बता दें कि मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा से जुड़ी प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है।
Auto rickshaw driver shameful act auto driver encounter women safety in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM













