- Hindi News »
- Crime »
- An Educated Young Man Became A Chain Snatcher By Watching Youtube Arrested By Police
यूट्यूब पर वीडियो देखकर एक पढ़ा-लिखा युवक बना चेन स्नेचर, फिल्मी स्टाइल में करता था स्नेचिंग, चढ़ा पुलिस के हत्थे
प्रवीण नाम से ही नहीं स्नेचिंग में भी प्रवीण था। वह अकेले पैदल जा रही महिला का पीछा कर यह युवक अपना शिकार बनाता था। एक हाथ से बाइक चलाता था और दूसरे हाथ से सोने की चेन खींचता था।
- Written By: अभिषेक सिंह

पुलिस गिरफ्त में स्नेचिंग का आरोपी
बदलापुर: बदलापुर पूर्व पुलिस ने बदलापुर में महिलाओं के गले से सोने की चेन खींचकर लूटपाट करने वाले प्रवीण पाटिल नामक एक चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी पढ़ा लिखा युवक है व उसने यूट्यूब पर लूटपाट के वीडियो देखकर उसने यह रास्ता अख्तियार किया था।
पिछले 15 से 20 दिनों में इस युवक ने सोने की चेन को लूटने की 5 वारदातों को अंजाम दिया था। आम तौर पर सोने की चेन खींचने वाले लुटेरे दोपहिया वाहन पर सवार दो युवक होते हैं, लेकिन प्रवीण पाटिल लूट की घटना को अकेले की अंजाम देता था।
फिल्मी स्टाइल में करता था स्नेचिंग
प्रवीण नाम से ही नहीं स्नेचिंग में भी प्रवीण था। वह अकेले पैदल जा रही महिला का पीछा कर यह युवक अपना शिकार बनाता था। एक हाथ से बाइक चलाता था और दूसरे हाथ से सोने की चेन खींचता यह सब वह फिल्मी स्टाइल जैसा करता था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर छापेमारी
भंडारा में साइड मांगने पर युवक का अपहरण कर लाठियों से पीटा, चार लोगों पर मामला दर्ज
अमरावती में फर्जी कामगार अधिकारी बनकर ठगी, कार चालक से मजदूरी हड़पी
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
महाराष्ट्र की अन्य ताज़ा ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रवीण प्रभाकर पाटिल कर्जत तालुका के शेलु का रहने वाला है। पुलिस जांच में पता चला कि वह अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगता था और सोने की चेन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उससे पांच अपराध सुलझाए हैं, जिनमें बदलापुर पूर्व में चेन चोरी के 2 मामले और पश्चिम में 3 मामले शामिल है।
2 लाख 27 हजार के आभूषण बरामद
पुलिस ने उस युवक के पास से 2 लाख 27 हजार रुपए कीमत के 45 ग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए हैं। ऐसी जानकारी पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने दी है। बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण बलवाडकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (अपराध) राजेश गज्जल मामले की जांच कर रहे है।
बदलापुर पुलिस ने दी जानकारी
बदलापुर पूर्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने उक्त जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण बलवाडकर, पुलिस निरीक्षक राजेश गज्जल, पुलिस उपनिरीक्षक गोविंद चव्हाण, प्रशांत थिटे और अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
An educated young man became a chain snatcher by watching youtube arrested by police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














