Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्नौज में महिला की हत्या और लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली

Crime news: लूट के बाद महिला की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 26, 2025 | 09:57 PM

आरोपी गिरफ्तार (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Accused Arrested For Robbing Rs 5 lakh: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में डकैती और हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी सूरज कश्यप के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। रामपुर मजरे गांव के जंगल में गुरुवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में सूरज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कुतुलूपुर मकरंदनगर में 23 सितंबर को हुई दिल दहलाने वाली घटना से जुड़ा है, जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर 5 लाख रुपए की लूट की गई थी।

हत्या कर नगद और जेवरात लूटकर आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2 बजे घटी, जब बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी जसवंत उर्फ पंकज चौहान (55) और उसका दामाद सूरज कश्यप (उन्नाव निवासी) टाइल्स मिस्त्री के रूप में सुनीता श्रीवास्तव (58) के घर काम करने आए। दोनों ने सुनीता और उनकी बेटी कोमल को रस्सियों से बांध दिया। लूटपाट के दौरान सुनीता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर कंक्रीट मिश्रण डाला, मुंह दबाया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वे 5 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। कोमल ने किसी तरह रस्सी खोली और मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी पर पहले से ही 19 आपराधिक मामले दर्ज

एसपी विनोद कुमार ने बताया, “सूरज कश्यप पर पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पांच टीमें उसकी तलाश में थीं। गुरुवार रात रामपुर मजरे के जंगल में उसका पता चला। सुबह 5 बजे घेराबंदी की गई, तो सूरज ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।”

ये भी पढ़ें : छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद पर बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ फ्रीज, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था

मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा और खाली खोखा बरामद हुआ। सूरज पर 25 हजार रुपए का इनाम था, जबकि दूसरा आरोपी जसवंत अभी फरार है, जिसकी तलाश में पंजाब, लखनऊ और बलरामपुर में छापेमारी चल रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Accused arrested for murdering a woman and robbing her of rs 5 lakh in kannauj shot in the leg during encounter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 09:57 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Crime News
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया वॉन्टेड परमिंदर सिंह

2

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद पर बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ फ्रीज, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

3

बरेली में कौन कर रहा साजिश! BJP नेता ने खोला राज, कहा- जानबूझकर की जा रही कोशिश…

4

‘I Love Muhammad’ को लेकर बरेली में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, मौलाना तौकीर नजरबंद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.