- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Police Takes Action Against Swami Chaitanyananda Accused Of Molesting 17 Girl Students Freezes Rs 8 Crore
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चैतन्यानंद पर बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ फ्रीज, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Chaitanyananda: छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी चैतन्यानंद पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 18 बैंक खातों और 28 एफडी में जमा 8 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए हैं।
- Written By: पूजा सिंह

स्वामी चैतन्यानंद (सोशल मीडिया)
Police Took Action Against Accused Chaitanyananda: 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की पटियाला हाईकोर्ट ने स्वामी चैतन्यानंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी चैतन्यानंद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद के 8 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। यह रकम 18 बैंक खातों और 28 एफडी में जमा थे। ये रकम आरोपी पार्थसारथी उर्फ बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के द्वारा बनाए गए ट्रस्ट से जुड़ी हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई यौन शोषण, धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोपों के बीच की है।
17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
बता दें कि, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर दिल्ली के वसंत विहार स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न करने, धमकियां देने और विदेश यात्रा का लालच देने के आरोप हैं। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी ने उन्हें अपने कमरे में बुलाने के लिए अश्लील मैसेज भेजे, विदेश यात्रा का लालच दिया और परिक्षा में फेल करने की धमकी देता था। छात्राओं का कहना है, आरोपी की वजह से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
धंधे की दुश्मनी बनी खूनी जंग! नागपुर में ड्रग्स गैंग के बीच फायरिंग से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
नागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार
चैतन्यानंद पर वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोपी
आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती पर वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगे है। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी है। अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने के बाद कोर्ट ने यह निर्णय लिया कि अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है।
ये भी पढ़ें : ‘I Love Muhammad’ को लेकर बरेली में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, मौलाना तौकीर नजरबंद
चैतन्यानंद की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस चैतन्यानंद की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में रेड कर रही है। इससे पहले पुलिस ने छात्राओं की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75(2), 79, और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती के ठिकानों पर कई बार छापेमारी की, लेकिन मामला सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। इसके अलावा पुलिस ने संस्थान के सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं 16 पीड़ित छात्राओं के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज कराए जा चुके हैं।
Delhi police takes action against swami chaitanyananda accused of molesting 17 girl students freezes rs 8 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई और दुबई में इकबाल मिर्ची परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन
May 19, 2026 | 10:30 AMडमी एडमिशन और कोचिंग साठगांठ के खिलाफ नासिक से उठी आवाज; सरकार से 3 साल के प्रतिबंध और जांच की मांग
May 19, 2026 | 10:20 AMपुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
May 19, 2026 | 10:19 AMDharavi Redevelopment Project को मिली रफ्तार, लंबित मामलों के लिए SRA के विशेष शिविर शुरू
May 19, 2026 | 10:16 AMनागपुर ताजबाग में बुलडोजर एक्शन, कुछ देर रहा तनावपूर्ण माहौल; विरोध के बीच मनपा की बड़ी कार्रवाई
May 19, 2026 | 10:11 AMPM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
May 19, 2026 | 10:08 AMरूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
May 19, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














