ग्वालियर में एक किशोरी की हुई संदिग्ध मौत, शक के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
A Teenager Died Under Suspicious Circumstances In Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई, मौत के बाद पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने से पहले, पोस्टमार्टम कराया।
- Written By: गीतांजली शर्मा
ग्वालियर में किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस को शक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Girl: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई। अचानक से हुई इस मौत की वजह से शक के बिनाह पर पुलिस ने शव का दाह संस्कार करने से पहले पोस्टमार्टम करावाया है। ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके के खल्लासीपुरा में एक 14 साल की किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। किशोरी के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम में पहुंचे ही थे, कि तभी किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस भी मुक्तिधाम पहुंची और किशोरी के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया, ताकि यह पता चल सके कि किशोरी की मौत की मूल वजह क्या है?
परिजनों के मुताबिक किशोरी की बीमारी उसकी मौत की वजह
परिजनों के मुताबिक, किशोरी को बीमारी थी और चक्कर आते थे। इंदरगंज की थाना प्रभारी दीप्ति तोमर का कहना है कि, उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने किशोरी की मौत को लेकर जानकारी दी थी। उसी आधार पर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और अब बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
शव को जलाने के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया था
बताया गया है कि किशोरी के शव को दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया था। मुक्ति धाम में किशोरी के परिजनों के साथ रिश्तेदार भी थे। जब सभी लोग मुक्तिधाम पहुंचे उसी दौरान पुलिस आ गई। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पुलिस क्यों आई और पोस्टमार्टम क्यों कराया गया है? हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘गहराई से विचार, सटीक फैसले और सफलता’, शिवराज सिंह चौहान ने 3 शब्दों में बताई पीएम मोदी की कार्यशैली
सिवनी में बवाल: RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद के बाद NH-44 पर जाम, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़
उज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
किशोरी के रिश्तेदारों का कहना है कि, उन्हें यही सूचना दी गई थी कि किशोरी की बीमारी के चलते मौत हुई है और उसका अंतिम संस्कार है। इसी सूचना के आधार पर वे यहां आए हैं, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले आई।
यह भी पढ़ें: नाबालिग जघन्य अपराध की शिकार, तीन लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
शक की बिनाह पर पुलिस ने रूकवाई दाह-संस्कार की प्रक्रिया
पुलिस को शक है कि लड़की की मौत की वजह बीमारी के अलावा कुछ और भी हो सकती है। परिवार कुछ न कुछ छुपाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए बॉडी के पोस्टमार्टम को वरीयता देते हुए फिलहाल के लिए अभी किशोरी के दाह-संस्कार को रोका गया है।
(एजेंसी इनपुट)
