Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में दरिंदगी, 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली लाश

दिल्ली में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की लाश एक सूटकेस में मिली है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 08, 2025 | 11:16 AM

दिल्ली में बच्ची की रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिला शव (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज दरिंदगी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। यहां 9 साल की लड़की के साथ पहले रेप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। लड़की की लाश पड़ोस के ही एक मकान के अंदर सूटकेस में पाई गई जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। आरोपी की तलाश में 6 टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा के मुताबिक शनिवार रात को नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची से रेप और मर्डर की घटना की सूचना मिली। बच्ची को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। राजधानी में नाबालिग से रेप की घटना से लोगों में आक्रोश है।

चाची के घर बर्फ लेने गई थी बालिका

बच्ची के पिता ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी चाची के घर बर्फ लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की। पता चला की लड़की चाची के घर पहुंची ही नहीं। बाद में गली में खेल रहे बच्चों से पूछा गया तो पता चला कि उसे पास के एक मकान में जाते देखा गया था।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैंने पिता को मार डाला’, चंद्रपुर में शराबी पिता की गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने रस्सी से घोंटा गला

नीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज

क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

जमानत पर छूटा ‘दरिंदा’ और मर गई ‘इंसाफ’ की उम्मीद: लखीमपुर में दलित किशोरी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?

बंद घर में मिला खून से लथपथ सूटकेस

लोग उस घर के पास गए तो देखा कि वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद घरवालों और पड़ोसियों को शक हुआ तो मकान का ताला तोड़ा गया और अंदर जाकर देखा तो वहां एक सूटकेस रखा मिला जिसमें खून के निशान लगे हुए थे। लोगों ने सूटकेस खोला तो लोग सन्न रह गए। सूटकेस में बच्ची खून से लथपथ बेसुध हाल में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Amravati News: अमरावती में इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज

बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान

दिल्ली में बच्ची से रेप और हत्या के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में राजधानी के साथ ही आसपास से सटे जिले हापुड़, नोएडा आदि जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। चार टीमें अलग-अलग जिले और इलाकों में छापेमारी कर आरोपी की तलाश कर रही है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेद खंगाल रही पुलिस

जिस मकान में बालिका की लाश मिली है वह मकान किसका है इस बारे में पूछताछ करने के साथ इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। बंद मकान में कौन रहता था आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

9 years girl killed after molestation in delhi dead body found in suitcase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • Crime News
  • New Delhi Crime
  • rape and murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.